मनोरंजन

Bigg Boss 17: OTT के इन कंटेस्टेंट ने बिग बॉस 17 के ऑफर को ठुकराया, जानें क्या है वजह

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के खत्म हो चुका है. अब फैंस बिग बॉस सीजन 17 का इंतजार कर रहे हैं. इसके पीछे की वजह ये है कि एक खबर आई है जिसमें कहा जा रहा है कि अभिषेक मल्हान बिग बॉस सीजन 17 में एंट्री लेने वाले हैं. तब से फैंस और ज्यादा खुश हो गए हैं. दो महीने में बिग बॉस सीजन 17 शुरू होने वाला हैं. लेकिन अभी से ही इस घर में कौन आने वाला है इसके नाम पर चर्चा शुरू हो गई है.

ओटीटी के इन चहेते कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस 17 में जाने से किया इनकार!

मिली जानकारी के मुताबिक बिग बॉस सीजन 17 में बिग बॉस ओटीटी 2 के कम से कम दो से तीन सदस्य जा सकते हैं. अब इनमें से कौन होगा यह देखने वाली बात होगी. लेकिन फैंस के लिए बुरी खबर हो सकती है. दरअसल जिया शंकर और अभिषेक मल्हान को बिग बॉस 17 ऑफर किया गया था, लेकिन दोनों ने इस सीजन में आने से इनकार कर दिया है. कयास लगाए जा रहे थे कि इस शो में अभिषेक और जिया के बीच लव एंगल देखने को मिल सकता है. लेकिन दोनों ही प्रतियोगियों ने घर में आने से इनकार कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Gadar 2 BO Collection Day 8: KGF 2 और ‘बाहुबली 2’ को मात देकर अब ‘पठान’ के क़रीब आई गदर 2, जानें 8वें दिन की कमाई

खबरों की मानें तो अभिषेक के परिवार वाले नहीं चाहते कि जिस तरह से ओटीटी में अभिषेक के साथ छेड़छाड़ हुई है या उनके साथ झगड़े हुए हैं, वह दोबारा किसी शो में जाएं जहां दोबारा ऐसा माहौल बने. अभिषेक के भाई भी नहीं चाहते कि वह सीजन 17 में जाएं. हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. वहीं बात करें जिया शंकर की तो ओटीटी में एल्विश से हारने के बाद वह सीजन 17 में नजर नहीं आना चाहती हैं.

बिग बॉस सीजन 17 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

इस मामले पर अभी तक एक्ट्रेस जिया की ओर से कोई बयान नहीं आया है कि उन्होंने बिग बॉस 17 में जाने से इनकार कर दिया है. बिग बॉस टीवी का सबसे पॉपुलर और सबसे विवादित शो है. सलमान खान के इस रियलिटी शो को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। बिग बॉस के अब तक 16 सीजन आ चुके हैं और ये सभी सीजन काफी सफल रहे हैं. अब फैंस को बिग बॉस 17 का इंतजार है.

Dimple Yadav

Recent Posts

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

8 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

19 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

48 minutes ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

56 minutes ago

‘अखिलेश यादव PDA के दुश्मन’ स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला, कहा- न ये पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा

Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…

59 minutes ago

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

1 hour ago