दुनिया

Pakistan Crisis: पाकिस्तान में महंगाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, लोन देने से IMF का इंकार, मचा हाहाकार

भारत में आप भले ही जरूरी वस्तुओं की महंगाई से परेशान हों लेकिन यदि आप पाकिस्तान की बात करेगें तो आपका दिल भी भर कर आ जायेगा. भारत में महंगाई  की दर 5 फीसदी से नीचे आ गई है, लेकिन आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में महंगाई दर 40 प्रतिशत तक पहुंच गई है. ताजा आंकड़ों कि अगर बात करें तो पाकिस्तान की वार्षिक महंगाई मई में साल-दर-साल आधार पर रिकॉर्ड 37.97 प्रतिशत पहुंच गई है.

पाकिस्तान में तेजी से बढ रही महंगाई
इसके साथ ही पाकिस्तान में महंगाई जबरदस्त तेजी से बढ़ी है. पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स  के आंकड़ों के मुताबिक 1965 के बाद से अब तक की सबसे ज्यादा महंगाई दर रिकॉर्ड की गई है. अप्रैल में उपभोक्ता मूल्य 36.4 फीसदी रहा है. वहीं मार्च में यह दर 35.4 फीसदी रहा. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक देश में महंगाई दर में हर महीने 2 फीसदी के हिसाब से इजाफा होने का अंदेशा है.

इसे भी पढ़ें : एयर फोर्स ग्रेजुएशन समारोह में मंच से लड़खड़ाकर गिरे राष्ट्रपति बाइडन, व्हाइट हाउस ने जारी किया ये बयान

गेहूं, चावल की कीमतों में बढ़ोत्तरी
दरअसल पाकिस्तान की इकोनॉमी गंभीर संकट में है. खाद्य उत्पादों की कीमतों में भारी उछाल के कारण पाकिस्तान की महंगाई की दर 24.5 फीसदी तक पहुंच गई थी.  आपको बता दें जिन वस्तुओं की कीमतों में सबसे अधिक वृद्धि हुई, उनमें सिगरेट, आलू, गेहूं का आटा, चाय, गेहूं और अंडे और चावल शामिल हैं. जबकि पाठ्यपुस्तक, स्टेशनरी, मोटर ईंधन, कपड़े धोने के साबुन, डिटर्जेंट और माचिस की कीमतों में सबसे अधिक वृद्धि देखने को मिली है. कई सालों कि उच्चतम प्रतिशत अप्रैल में 36.4 प्रतिशत दर्ज किया गया था. सीपीआई में वृद्धि के साथ इस वित्त वर्ष के 11 महीनों  में 29.16 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि पिछले वर्ष यह 11.29 प्रतिशत रही है.

पाकिस्तान पर डिफॉल्ट होने खतरा
आजादी के बाद से पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. दुसरी तरफ पाकिस्तान का राजनीतिक संकट भी जगजाहिर है, लेकिन आर्थिक मोर्चे पर मिल रही चुनौतियां सरकार के लिए गले की हड्डी बनी हुई है. पाकिस्तान विदेशी कर्ज से पूरा डूबा चुका है, वहीं उसका विदेशी मुद्रा भंडार भी अब नाम मात्र का बचा है ऐसे में पाकिस्तान को अगर जल्द ही कोई मदद नही मिली तो उस पर डिफॉल्ट होने का भी पूरा खतरा है.

Amzad khan

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

42 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago