दुनिया

Pakistan Election 2024: बिलावल भुट्टो को पीपीपी ने बनाया अपना पीएम उम्मीदवार, भारत के खिलाफ देते रहे हैं बयान

Pakistan: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की आर्थिक हालात के अलावा सियासी हालात भी काफी दिनों से खराब चल रहे हैं. वहीं देश में अगले माह आम चुनाव होने वाले हैं. अगले माह की 8 फरवरी की तारीख को पाकिस्तान में आम चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है. वहीं इन चुनावों में इमरान की पार्टी से लेकर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान मे उतर रही है. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने बिलावल भुट्टो जरदारी को अपना उम्मीदवार बनाया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी की केंद्रीय कार्यकारी समिति (CEC) ने यह फैसला लिया गया है.

बिलावल भुट्टो जरदारी को अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित करने के बाद पार्टी की कल बैठक भी हुई. बैठक में चुनावी घोषणापत्र को लेकर चर्चा भी हुई. वहीं पार्टी के अभियान पर भी चर्चा हुई. लाहौर के बिलावल हाउस में हुई इस बैठक में युवाओं और महिला सशक्तिकरण पर ध्यान देते हुए चुनावी घोषणापत्र में इसे प्राथमिकता देने की बात हुई. इसके अलावा इसमें स्वास्थ्य, रोजगार और शिक्षा को भी इसमें शामिल किया गया है.

बिलावल के घर बैठक

पार्टी के इस चयन के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान में यदि उनकि पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में आती है तो वह ही प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे. बिलावल भुट्टो को लेकर कई बार प्रधानमंत्री बनने की अफवाहे भी फैली थी. इन अफवाहों की जड़ में पाकिस्तान की सेना का बिलावल को पीएम के रूप में देखना बताया जा रहा था. वहीं राजनीतिक विश्लेषकों द्वारा उम्मीद जताई जा रही है कि PPP अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी इन चुनावों में अगर गठबंधन की सरकार बनती है तो उसकी कमान संभाल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Iran Blast: कासिम सुलेमानी की कब्र के नजदीक हुआ बड़ा धमाका, मारे गए 100 से ज्यादा लोग

पूर्व पीएम और राष्ट्रपति के बेटे

बिलावल अली भुट्टो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे हैं. वहीं वे हमेशा ही भारत के खिलाफ बयान देते रहते हैं. पाकिस्तान की सियासत में वहां की आर्मी का भी नजरिया उनके प्रति नरम रहा है.ऐसे में अगर वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनते हैं तो बतौर प्रधानमंत्री उनका क्या रुख होता है यह भी देखना दिलचस्प होगा.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

17 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

38 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

2 hours ago