कांग्रेस की बैठक
Loksabha Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को देश भर के शीर्ष कांग्रेस नेताओं और महासचिवों, प्रभारियों, राज्य इकाई अध्यक्षों और सीएलपी नेताओं सहित पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक का प्राथमिक उद्देश्य 2024 के महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों और आगामी ‘भारत न्याय यात्रा’ के लिए पार्टी की तैयारियों पर चर्चा करना था. दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की.
पार्टी प्रमुख खड़गे और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही आम चुनाव की तैयारियों पर राज्य के नेताओं के साथ कई दौर की चर्चा कर चुके हैं. इस बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद रहे. कहा जा रहा है कि कांग्रेस की इस बैठक में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर चर्चा की गई है. अब इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल से कांग्रेस की एक कमेटी बातचीत करेगी. भारत न्याय यात्रा, भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा संस्करण है जो सितंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच आयोजित की गई थी, जो पार्टी द्वारा लोकसभा चुनावों से पहले जनता तक पहुंचने और उनसे जुड़ने का एक प्रयास है.
यह भी पढ़ें: Pakistan Election 2024: बिलावल भुट्टो को पीपीपी ने बनाया अपना पीएम उम्मीदवार, भारत के खिलफ देते रहे हैं बयान
बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि हमारे लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में विजय सुनिश्चित करने और राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा की विस्तार से तैयारी करना, दोनों की सफलता जरूरी है इसलिए हम सबको इस बीच में काफी समय देना है और चर्चा करना है. हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान इस बैठक में उपस्थित रहे.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…