Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Iran Blast: कासिम सुलेमानी की कब्र के नजदीक हुआ बड़ा धमाका, मारे गए 100 से ज्यादा लोग

Iran Blast: ईरान में जनरल कासिम सुलेमानी की कब्र के पास एक बड़ा धमाका हुआ है, जिसके चलते 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं.

कासिम सुलेमानी की कब्र के पास ब्लास्ट (फाइल फोटो)

Iran Blast: ईरान के केरमन शहर में दो जोरदार धमाके हुए है. इसमें 103 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 170 घायल से अधिक लोग घायल हो गए. न्यूज एजेंसी एएफपी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ये धमाके देश के पूर्व जनरल कासिम सुलेमानी की कब्र के पास हुए हैं. ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया है कि सुलेमानी की हत्या की चौथी बरसी पर हो रहे कार्यक्रम के दौरान ये धमाके हुए हैं, जिसके चलते वहां तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. बता दें कि मीरा देवी प्रधानमंत्री आवास योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी थीं, जिसके चलते पीएम मोदी उनसे मिलने उनके घर गए थे.

इस मामले में ईरान के उपगवर्नर ने इस घटना को आतंकवादी हमला करार दिया है. अमेरिका ने जनरल क़ासिम सुलेमानी को साल 2020 में एक ड्रोन हमले में मारा था. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद सुलेमानी को देश के सबसे ताक़तवर लोगों में गिना जाता था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में सड़क पर कई शव दिखाई दे रहे हैं. ईरानी राज्य मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में विस्फोट के बाद इलाके में बड़ी भीड़ भागती हुई दिखाई दे रही है. ऐसे में मृतकों की संख्या अभी बढ़ भी सकती है.

यह भी पढ़ें-Dawood Ibrahim House Auctioned: नीलाम होगा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का घर, सिक्योरिटी एजेसियों ने लिया बड़ा एक्शन

यह भी पढ़ें- Cyber Crime In Bihar: देश में ATM फ्रॉड के सबसे ज्यादा मामले बिहार से सामने आए, गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

ईरान के राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा संगठन के प्रवक्ता बाबाक येक्टा परास्ट ने कहा है कि विस्फोटों में मारे गए लोगों की संख्या और बढ़ने की संभावना है. अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता ने टेलीफोन पर सरकारी टेलीविजन को बताया कि हमें जो जानकारी मिली है, उससे पता चलता है कि कई घायल बहुत गंभीर हालत में हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यकता पड़ती है तो आपातकालीन सेवा हेलीकॉप्टर मरीजों को करमान से राजधानी तेहरान के अस्पतालों में ले जाने के लिए तैयार हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital