पाकिस्तान चुनाव में इमरान खान की पार्टी पीटीआई बढ़त बना चुकी है.
Pakistan Election Result 2024: पाकिस्तान में आम चुनाव के नतीजों का हर किसी को इंतजार है. फिलहाल वोटों की गिनती जारी है. 12 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने चुनाव में हिस्सा लिया था. वहीं कई जगहों पर हिंसा की खबरें भी सामने आई थीं. अब तक के रुझानों में पीटीआई नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन से आगे चल रही है.
वहीं रुझानों के अनुसार नवाज शरीफ की पार्टी तो पीछे चल ही रही है वे स्वयं भी दोनों सीटों पर पिछड़ गए हैं. जानकारी के अनुसार वह एक बार फिर विदेश जा सकते हैं. वहीं उनकी बेटी मरियम नवाज ने कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान में सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण परिणाम जानने में परेशानी हो रही है.
बता दें कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 336 सीटें हैं. उसमें से 266 सीटों पर मतदान होता है. बाकी सभी सीटों पर सदस्यों का मनोनयन होता है. ऐसे में एक सीट पर उम्मीदवार की मौत हो जाने से मतदान नहीं हुआ. पाकिस्तान में जो पार्टी 133 सीटें जीतेगी उसकी ही सरकार बनेगी. चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो अब 12 सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं. जिसमें पीटीआई ने 5, पीएमएलन ने 4 सीट और पीपुल्स पार्टी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं पाकिस्तान के मीडिया की मानें तो इमरान की पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार 154 सीटों पर आगे चल रहे हैं. हालांकि मतगणना के दौरान भी सबकुछ ठीक होने का दावा नहीं किया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार हालात इतने तनावपूर्ण है कि मुख्य चुनाव आयुक्त गायब हो गए हैं. वहीं इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर रजा ने कहा था कि सभी रिटर्निंग आॅफिसर 30 मिनट के अंदर परिणाम घोषित करें नहीं तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी. बता देें कि पाकिस्तान में आज मतगणना का दूसरा दिन है. लेकिन अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पाकिस्तान की राजनीति के जानकारों की मानें तो इस बार के चुनाव साजिश की बू आ रही है.
Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…
Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…
तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…
Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…