Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हिमाचल में बर्फबारी से 250 से अधिक सड़कें बंद, दिल्ली एनसीआर में सर्द हवा की वजह से कांप रहे लोग, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam Weather Forecast Update: दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में सर्द हवा की वजह से लोग कांप रहे हैं. देश में एक बार फिर से शीत लहर जैसी स्थिति बन गई है. हिमाचल में 250 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं.

Aaj Ka Mausam

आज का मौसम.

Weather Forecast Update Aaj Ka Mausam: फरवरी के दूसरे सप्ताह में भी ठंढ़ का कहर जारी है. दिल्ली एनसीआर में सर्द हवा की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, दिन में तेज धूप तो निकलती है मगर ठंढ़ी हवा से मौसम के मिजाज में कुछ खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलता है. मौसम विभाग (की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति है.

हिलाचल में 250 से अधिक सड़कें बंद

मौसम विभाग की मानें तो कश्मीर में तापमान शून्य ने नीचे चला गया है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और भूस्खलन की वजह से 250 से अधिक सड़कों पर आवागमन बंद है. इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में सर्द हवा की वजह से लोग कांप रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक यहां कई स्थानों का तापमान समान्य से भी कम रहा.

राजधानी का तापमान क्या रहा?

देश की राजधान में गुरुवार का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा. जो कि मौसम विभाग द्वारा जारी औसत तापमान से 1 डिग्री कम है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital