मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर निकला ‘फाइटर’ का दम, बजट निकाल पाना भी हुआ भारी, जानें कितना रहा 15वें दिन का कलेक्शन

Fighter Box Office Collection Day 15: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. ‘फाइटर’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला लेकिन कमाई के मामले में ये फिल्म कोई कमाल नहीं कर पा रही है.

फिल्म को रिलीज हुए 2 हफ्ते हो चुके हैं और अब इसकी बॉक्स ऑफिस पर वर्तमान हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि इसके लिए फिल्म का बजट निकाल पाना काफी मुश्किल हो गया है. ‘फाइटर’ की कमाई का ग्राफ हर दिन नीचे गिर रहा है और इसके लिए अब चंद करोड़ रुपये कमाने में भी पसीने छूट रहे हैं. ऐसे में फाइटर के 15वें दिन की शुरुआती आंकड़ें सामने आ चुके हैं. आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है.

फाइटर का 15वें दिन कितना रहा कलेक्शन

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ ने ओपनिंग डे पर 22.5 करोड़ के साथ धमाका किया था. वहीं अगले दिन ही इसकी कमाई का ग्राफ काफी हाई हुआ और इसने दूसरे दिन 39.5 करोड़ की कमाई की लेकिन तीसरे दिन बिजनेस फिर से घटती नजर आई और इसने 27.5 करोड़ की कमाई की.

इसके बाद दिन पर दिन फाइटर का कलेक्शन घटता ही चला गया. अब फिल्म की रिलीज के 15वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. ‘फाइटर’ ने रिलीज के 15वें दिन 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘फाइटर’ का 15 दिनों का कुल कलेक्शन अब 187.40 करोड़ रुपये हो गया है.

फिल्म ने कितनी कर ली वर्ल्डवाइड कमाई?

फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ‘फाइटर’ में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. एक यूजर ने ‘फाइटर’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा- ‘फाइटर’ ने 14 दिनो में 323.68 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं 15वें दिन ‘फाइटर’ के 325 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है.

फिल्म का वर्कफ्रंट

‘फाइटर’ मोटे बजट में बनी फिल्म है. ‘फाइटर’ का डायरेक्शन पठान फेम  सिद्धार्थ आनंद ने किया है. फिल्म के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं. वहीं अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और संजीदा शेख ने ‘फाइटर’ में सपोर्टिंग रोल प्ले किया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

3 minutes ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

16 minutes ago

Panchang: एकादशी व्रत का पारण आज, ध्रुव योग और पंचक के साये में जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…

1 hour ago

मेष राशि वाले कामकाज में जल्दबाजी से बचें, बढ़ सकते हैं खर्च; जानें करियर, प्रेम और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…

2 hours ago