Pakistan’s ISI at the Funeral of the Pulwama Mastermind: आतंकवाद को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमेशा खुद को बेगुनाह बताने वाले पाकिस्तान का सफेद झूठ एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने तार-तार हो गया है. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और अल-बद्र के कमांडर हमजा बुरहान उर्फ अर्जुमंद गुलजार डार की अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई सरेआम हत्या के बाद उसके जनाजे (अंतिम संस्कार) की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसने पाकिस्तान की पूरी पोल पट्टी खोल दी है.
इस भारत विरोधी खूंखार आतंकी को मिट्टी देने के लिए कोई आम लोग नहीं बल्कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के आला अधिकारी और वैश्विक आतंकी व हिजबुल मुजाहिदीन का चीफ सैयद सलाहुद्दीन सरेआम पहुंचे थे, जिसने साबित कर दिया है कि पाकिस्तान आज भी आतंकियों की सबसे सुरक्षित पनाहगाह बना हुआ है.
गुरुवार को मुजफ्फराबाद के गोजरा इलाके में एक कॉलेज के बाहर अज्ञात हमलावरों ने हमजा बुरहान के सिर में तीन गोलियां मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया था. वह वहां अपनी पहचान छुपाकर एक स्कूल में ‘प्रिंसिपल’ की नौकरी कर रहा था, ताकि दुनिया को लगे कि वह सुधर चुका है. लेकिन उसकी मौत के बाद जब उसका जनाजा निकला, तो पाकिस्तान सरकार और उसकी खुफिया एजेंसी का असली चेहरा बेनकाब हो गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो (Funeral of the Pulwama Mastermind) और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि हिजबुल मुजाहिदीन का सुप्रीम कमांडर सैयद सलाहुद्दीन न सिर्फ इस जनाजे में सबसे आगे चल रहा था, बल्कि उसने और आईएसआई के अफसरों ने आतंकी की मय्यत को कंधा भी दिया. एक साधारण टीचर के लिए पाकिस्तान के इस वीवीआईपी अरेंजमेंट ने दुनिया के सामने उसकी पोल खोलकर रख दी है.
हमजा बुरहान मुजफ्फराबाद के स्कूल में सिर्फ चोला ओढ़कर छिपा बैठा था, जबकि हकीकत यह थी कि वह इसी आड़ में भारत के खिलाफ आतंकी संगठन ‘अल-बद्र’ के नेटवर्क को री-एक्टिवेट कर रहा था. वह सीमा पार से भारतीय इलाके में आतंकियों की घुसपैठ कराने वाले कई बड़े लॉन्चपैड्स का मुख्य कर्ताधर्ता था.
पाकिस्तान की कड़ी सुरक्षा के बीच घुसकर जिस ‘धुरंधर’ अंदाज में अज्ञात हमलावरों ने उसके सिर में गोलियां उतारी हैं, उससे पूरे PoK के आतंकी कैंपों में इस वक्त मौत का सन्नाटा पसरा हुआ है. हिजबुल और लश्कर जैसे संगठनों के कमांडरों में अब यह खौफ बैठ गया है कि पाकिस्तान के भीतर भी अब वे सुरक्षित नहीं बचे हैं और कोई अदृश्य ताकत उन्हें चुन-चुनकर ठिकाने लगा रही है.
14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर जो कायराना आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें देश के 40 वीर जवान शहीद हुए थे, हमजा बुरहान उस हमले की साजिश का एक मुख्य हिस्सा था. वह कश्मीर के स्थानीय युवाओं का ब्रेनवॉश करने, उन्हें हथियारों की ट्रेनिंग देने और सीमा पार से बारूद की सप्लाई चेन को मैनेज करने का मास्टरमाइंड था.
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल इस आतंकी का अंत उसी PoK की सड़कों पर तड़पकर हुआ, जहां बैठकर वह भारत को जख्म देने के ख्वाब देखता था. देश के शहीदों के गुनहगार का यह अंजाम देखकर आज पूरा भारत तसल्ली महसूस कर रहा है.
ये भी पढ़ें: भोजशाला में शुक्रवार पर अलर्ट: मैदान में उतरे धार के ‘सिंघम’ SP का Video हुआ वायरल, SC पहुंचा मस्लिम पक्ष
जनाजे (Funeral of the Pulwama Mastermind) की इन तस्वीरों और वीडियो के सामने आने के बाद अब भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को घेरने का एक और पुख्ता और अकाट्य सबूत मिल गया है. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) और संयुक्त राष्ट्र (UN) जैसे मंचों पर हमेशा खुद को टेरर फंडिंग से पाक-साफ बताने वाले पाकिस्तान के पास अब इस बात का कोई जवाब नहीं है कि एक खूंखार आतंकी के अंतिम संस्कार में उसके सरकारी अधिकारी और मोस्ट वांटेड आतंकी सलाहुद्दीन खुलेआम क्या कर रहे थे. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस नई अपडेटेड रिपोर्ट के बाद वैश्विक मंच पर पाकिस्तान एक बार फिर पूरी तरह अलग-थलग पड़ने जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…
Festival Special Trains: दिवाली और छठ पर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के…
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…