Crime News: राजस्थान के बारां जिले के अंता कस्बे में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना हुई. रामदेवजी मंदिर के पास एक युवक ने मां-बेटी पर चाकू से हमला कर दिया. 52 वर्षीय प्रेमबाई मेघवाल और उनकी 17 साल की बेटी कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गईं.
एंबुलेंस की लापरवाही
हमले के बाद दोनों सड़क पर तड़पती रहीं, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची. मजबूर होकर स्थानीय लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए मां-बेटी को लोडिंग टेंपो में डालकर अस्पताल पहुंचाया.
अस्पताल में इलाज
घायल महिलाओं को पहले अंता के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटा रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान प्रेमबाई की मौत हो गई, जबकि बेटी कृष्णा मेडिकल कॉलेज कोटा में जिंदगी की जंग लड़ रही है.
पुलिस की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु के निर्देश पर कई टीमें बनाई गईं. थाना अंता, डीएसटी और साइबर सेल ने रातभर दबिश दी और आरोपी सीताराम मेघवाल को 12 घंटे के भीतर सुल्तानपुर थाना क्षेत्र से पकड़ लिया.
ये भी पढ़ें-बलिया स्पा सेंटर पर दिल्ली पुलिस का छापा, 7 नाबालिग समेत 8 लड़कियां बरामद
रंजिश का मामला
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने पुरानी दुश्मनी के चलते यह हमला किया. फिलहाल मामले की गहराई से जांच जारी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



