दुनिया

नए साल पर पाकिस्तान की जनता पर महंगाई की मार, बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. 31 दिसंबर की रात जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, पेट्रोल की कीमत में 56 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. एआरवाई न्यूज के अनुसार, अब पेट्रोल की नई कीमत 252.66 रुपये प्रति लीटर होगी.

इसी तरह, हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 2.96 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. अब हाई-स्पीड डीजल की नई कीमत 258.34 रुपये प्रति लीटर होगी. ये बदलाव ईंधन की कीमतों में नियमित बदलाव के तहत किए गए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार और स्थानीय आर्थिक हालात पर निर्भर करते हैं.

नई कीमतों का ऐलान

पाकिस्तान सरकार ने 15 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों का ऐलान किया. जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल की कीमत 252.10 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है. वहीं, हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 3.05 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है और अब इसकी नई कीमत 255.38 रुपये प्रति लीटर है.

इसके अलावा, केरोसिन तेल की कीमत में 3.32 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है और अब इसकी नई कीमत 161.66 रुपये प्रति लीटर है. लाइट डीजल तेल की कीमत में भी 2.78 रुपये प्रति लीटर की कमी हुई है और नई कीमत 148.95 रुपये प्रति लीटर तय की गई है.

इस कारण हुई बढ़ोतरी

वित्त मंत्रालय ने नई कीमतों के बारे में अधिसूचना जारी कर दी है, जो बुधवार सुबह 12 बजे से लागू हो जाएंगी. सरकार पेट्रोलियम लेवी घटाने में असमर्थ रही, जिसके कारण पेट्रोलियम की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है. पिछले डेढ़ महीने में कीमतों में 12.14 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है.

सूत्रों के अनुसार, 16 अक्टूबर के बाद से हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 12.14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 5.07 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. सूत्रों का कहना है कि सरकार कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए लेवी घटा सकती थी, लेकिन आईएमएफ कार्यक्रम के नियमों ने इसे रोक दिया.

विपक्ष में नाराजगी

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बीते नवंबर में पाकिस्तान में विपक्षी दलों ने पेट्रोलियम की कीमतों में वृद्धि के लिए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की थी, उनका तर्क था कि इससे मुद्रास्फीति से प्रभावित नागरिकों पर और बोझ पड़ेगा. सरकार के इस फैसले पर कई प्रमुख विपक्षी दलों ने नाराजगी जताई थी, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और जमात-ए-इस्लामी शामिल हैं.

जियो न्यूज के अनुसार, जमात-ए-इस्लामी के अमीर हाफिज नईम-उर-रहमान ने पेट्रोलियम कीमतों में हाल ही में हुई वृद्धि की कड़ी निंदा की और इसे ‘शर्मनाक’ बताया. जमात-ए-इस्लामी नेता ने आम जनता या औद्योगिक क्षेत्र को राहत प्रदान करने में असमर्थता के लिए सरकार की आलोचना की.

(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

4 minutes ago

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…

9 minutes ago

आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…

28 minutes ago

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

1 hour ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

2 hours ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

2 hours ago