देश

केजरीवाल का मोहन भागवत को सीधा सवाल: क्या RSS भाजपा की जनतंत्र-विरोधी हरकतों का समर्थन करता है?

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने भाजपा के नेताओं की हालिया गतिविधियों और जनतंत्र पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर आरएसएस की भूमिका पर सवाल खड़े किए.

केजरीवाल ने लिखा, “मीडिया में खबरें चल रही हैं कि आरएसएस दिल्ली चुनावों में भाजपा के लिए वोट मांगेगी. क्या यह सही है? इससे पहले लोग आपसे जानना चाहते हैं कि भाजपा ने जो गलत हरकतें की हैं, क्या आरएसएस उनका समर्थन करती है?”

उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा पैसे बांटने और वोट खरीदने के आरोप पर भी सवाल किया. केजरीवाल ने कहा, “भाजपा के नेता खुलकर पैसे बांट रहे हैं. क्या आरएसएस वोट खरीदने का समर्थन करती है? बड़े स्तर पर गरीब, दलित, पूर्वांचली और झुग्गी में रहने वालों के वोट काटे जा रहे हैं, जबकि ये लोग कई सालों से यहां रह रहे हैं.”

केजरीवाल ने भागवत से पूछा, “क्या आपको लगता है कि यह भारतीय जनतंत्र के लिए सही है? क्या आरएसएस भाजपा के इन कृत्यों को सही मानती है? क्या आपको नहीं लगता कि भाजपा जनतंत्र को कमजोर कर रही है?”

आतिशी ने उठाया धार्मिक स्थलों का मुद्दा

इसके साथ ही, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखकर मंदिर और बौद्ध धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल के आदेश पर दिल्ली के मंदिरों और बौद्ध स्थलों को तोड़ने के निर्देश दिए गए हैं.

आतिशी ने कहा, “दिल्ली में कोई भी मंदिर या धार्मिक स्थल नहीं तोड़ा जाए. बौद्ध धार्मिक स्थलों से दलित समुदाय की आस्था जुड़ी हुई है. इन स्थलों को तोड़ने से लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं.”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धार्मिक समिति ने बिना मुख्यमंत्री को जानकारी दिए मंदिर तोड़ने की फाइल उपराज्यपाल को भेजी है.

क्या है आरएसएस की भूमिका?

केजरीवाल और आतिशी की चिट्ठियों ने भाजपा और आरएसएस की भूमिका पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना यह है कि आरएसएस और उपराज्यपाल इन आरोपों पर क्या जवाब देते हैं.


इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में ठंड का कहर जारी: ये तो बस शुरुआत है, मुश्किल भरे हो सकते हैं आने वाले दिन


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

36 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago