देश

BJP सांसद महेश शर्मा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 2 जनवरी को करेगा सुनवाई

गौतमबुद्धनगर के भाजपा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 2 जनवरी को सुनवाई करेगा. यह याचिका बुलंदशहर की रहने वाली गीता रानी शर्मा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. गीता रानी ने अपनी याचिका में पीठासीन अधिकारी पर गलत तरीके से उनका नामांकन निरस्त करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में चुनौती दी है.

हाई कोर्ट ने कही थी ये बात

हाई कोर्ट ने कहा था कि विपक्षी सांसद अपना जवाबी हलफनामा दाखिल नही करते हैं तब कोर्ट याचिका पर सुनवाई के आदेश देगा. कोर्ट ने केंद्रीय निर्वाचन आयुक्त की आपत्ति को स्वीकारते हुए निर्वाचन आयुक्त को पक्षकार से हटा दिया था. साथ ही डीएम गौतमबुद्धनगर और विपक्षी चार व पांच को भी पक्षकार से हटाने का आदेश दिया था. गीता रानी शर्मा ने लोकसभा का चुनाव निर्दलीय लड़ा था. इससे पहले 2022 विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी है. उस दौरान कांग्रेस पर कई आरोप लगाई थी.

ये लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं महेश शर्मा

गीता रानी शर्मा की माने तो राजनीति के लिए पुलिस की सरकारी नौकरी उन्होंने छोड़ दी थी. उसके बाद गीता रानी शर्मा ने एलएलबी किया था. बता दें कि डॉक्टर महेश शर्मा जीत की हैट्रिक लगा दी है. उन्होंने सपा के महेंद्र सिंह नागर को बड़े मतों के अंतर से हराया था. महेश शर्मा ने 2014, 2019 और 2024 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है.

यह भी पढ़ें: पत्नी से विवाद, तलाक की लड़ाई और 16 मिनट की ऑडियो क्लिप: दिल्ली के मशहूर कैफे के को-फाउंडर ने की आत्महत्या

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

13 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

16 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

32 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

42 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

43 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

54 minutes ago