दुनिया

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्‍तानी सेना पर बलूचिस्तान में घातक हमला, महिला ने फौज की गाड़ी के सामने खुद को उड़ाया, VIDEO देखकर रूह कांप जाएगी

Terrorist Attack in Pakistan: आतंकियों को पालने-पोषने वाले पाकिस्‍तान को अब अपना ही ‘आतंकवाद’ भारी पड़ रहा है. वहां रविवार को एक आतंकी हमले में सेना के जवानों को निशाना बनाया गया. हमले में चार पाकिस्‍तानी सैनिक मारे गए, जबकि घायलों की संख्‍या स्‍पष्‍ठ नहीं हुई है. ‘द डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक- हमला पाकिस्तान के बलूचिस्तान में किया गया. इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है.

इस बीच बलूचिस्तान में 24 जून को हुए आत्मघाती हमले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें एक महिला ने खुद को बम से उड़ा दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर पाकिस्तानी सेना की गाड़ियां गुजर रही थीं, तभी पास में खड़ी महिला ने खुद को उड़ा लिया. दूसरी ओर, बलूचिस्तान में ही रविवार को एक आतंकी हमले में कई सैनिकों के मारे जाने की खबर है. फिलहाल, 4 सैनिकों के मारे जाने की ही पुष्टि की गई है.

https://twitter.com/WatchOnTerror_/status/1675380856549154816?ref_src=twsrc%5Etfw  

बलूचिस्तान में पाकिस्‍तानी फौज पर बार 16 हमले
जानकारी के मुताबिक, इस साल के शुरुआती 6 महीनों में बलूचिस्तान में फौज पर कुल 16 हमले हुए हैं. पाकिस्‍तानी अखबार ‘द डॉन’ ने बताया कि वहां हुए हमलों में 37 सैनिक मारे गए हैं. हालांकि, पाकिस्तानी फौज ने सिर्फ 19 सैनिकों के मारे जाने की बात स्‍वीकार की है. ताजा हमला, 2 जुलाई रविवार को हुआ, जिसमें फौजियों के अलावा तीन पुलिसकर्मी भी मारे गए. हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि चेक पोस्ट को बम से उड़ाया गया या फिर फायरिंग की वजह से जानें गईं.

पिछले साल 10 फौजी मारे गए थे
पिछले साल पाकिस्तानी सेना ने 10 सैनिकों के मारे जाने की बात तब कबूल की थी, और वो भी तब जब उनके एक अफसर ने मीडिया के सामने गलती से हमले का जिक्र कर दिया था. बाद में पाकिस्तानी सेना ने उस अफसर को बर्खास्त कर दिया था. रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्‍तानी सेना अपनी नाक नहीं कटाना चाहती, इसलिए नुकसान को कम करके बताती है.

यह भी पढ़ें: भारतीय नौसेना ने वियतनाम को गिफ्ट किया सक्रिय युद्धपोत, जानें चीन से कैसे जुड़ा है मामला?

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago