सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
बच्चों ने सुनाए मंत्र
Delhi: राजधानी दिल्ली के भजनपुरा का बी-ब्लॉक आज जय श्री राम और भारत माता के जयकारों से गूंजता दिखाई दिया. गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध कवि और समाजसेवी भुवनेश सिंघल ने सांस्कृतिक राष्ट्रवादी अभियान ‘बच्चों आओ, मंत्र सुनाओ, गिफ्ट ले जाओ’ का आयोजन किया. जिसमें करीब 350 से अधिक बच्चों और घरेलू महिलाओं को मंत्र, चालीसा, आरती, चौपाई आदि सुनाने पर गिफ्ट के रूप में तीन प्रकार के पौश्टिक खाद्यय सामग्री के पैकेट व पौधे वितरित किये गए.
मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मनोज तिवारी के निजि सचिव अम्बिकेश त्रिपाठी व राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष संघ प्रचारक जगदीश मित्तल उपस्थित रहे. इस अवसर पर भुवनेश सिघल ने बताया कि उनका ये अभियान पिछले अनेक महिनों से चल रहा है, जोकि बच्चों व महिलाओं के बीच बहुत लोकप्रिय अभियान के रूप में देशभर में सराहा जा रहा है जिसमें अबतक लगभग 25 से 30 हजार बच्चे व महिलाएं मंत्र, चौपाई, चालीसा, आरती, गुरूवाणी, जिनवाणी आदि सुनाकर सनातन संस्कृति की मूल भावना से जुड़ चुके हैं.
अम्बिकेश त्रिपाठी ने कहा कि भुवनेश सिंघल का ये अभियान ‘बच्चों आओ, मंत्र सुनाओ, गिफ्ट ले जाओ’ वाकई में एक अदभुत अभियान है जिससे लोग अपनी संस्कृति व देश से गहराई से जुड़ रहे हैं. इसके साथ ही लोग बीच माईक पर बोलने की कला को भी सीख रहे हैं. मैने आज देखा कि सैकड़ों लोगों को भुवनेश सिंघल ने बड़ी ही बारिकी से अपनी संस्कृति व संस्कारों का बीजारोपण बच्चों में कर दिया है जो कि बच्चों को आजीवन याद रहेगा और वो देष के प्रति हमेशा समर्पित रहेंगे.
जगदीश मित्तल ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे देश भक्ति का गीत याद करके आये हैं, कोई कहानी सुना रहा है, कोई मंत्र सुना रहा है, कोई वीर-वीरांगनाओं की जीवन गाथा सुना रहा है, ऐसे बच्चों को विभिन्न प्रकार की पौष्टिक खाद्य सामग्री देकर उनको जीवन के सिद्धातों से जोड़ने की ये पहल अत्यंत सराहनीय है. भजनपुरा मण्डल अध्यक्ष राजसिंह रज्जू ने बताया कि जो बच्चे मंत्र आदि नहीं सुना पाते तो उनको भुवनेश सिंघल खुद ही मंत्र आदि सिखाते हैं और अगली बार याद करके आने के लिए प्रेरित करते हैं.
ऐसे ही वो माताओं बहनों को भी प्रेरित करते हैं और बताते हैं कि सभी अपने बच्चों को मंत्र आदि सिखाएं तथा बच्चों को घर के पूजा पाठ में अवश्य शामिल करें. इस सांस्कृतिक अभियान में मुख्य सहयोगी प्रसिद्ध समाज सेवी दीपक गर्ग हैं. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी, तपस अग्रवाल, अमर झा, विपिन कुमार, हैप्पी गुप्ता, विवेक मिश्रा व वैभव सिंघल आदि मौजूद रहे.
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…