देश

एनआईए की गजवा-ए-हिंद मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन राज्यों के कई जिलों में की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई दस्तावेज बरामद

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पाकिस्तान में मौजूद संदिग्धों द्वारा चलाए जा रहे कट्टरपंथी मॉड्यूल ‘गजवा-ए-हिंद’ के खिलाफ एक मामले के सिलसिले में रविवार को तीन राज्यों में कई स्थानों पर छापेमारी की. अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल दर्ज मामले के संबंध में एनआईए द्वारा पांच स्थानों – दो पटना में और एक दरभंगा (बिहार), सूरत (गुजरात) और बरेली (उत्तर प्रदेश) – में छापेमारी की गई.

14 जुलाई को दर्ज की गई थी FIR

एजेंसी के मुताबिक, तीन राज्यों में संदिग्धों के परिसरों पर की गई छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, सिम कार्ड जैसे डिजिटल उपकरणों सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं. यह मामला पिछले साल 14 जुलाई को बिहार पुलिस द्वारा पटना के फुलवारी शरीफ इलाके से मरगूब अहमद दानिश उर्फ ​​ताहिर की गिरफ्तारी के बाद दर्ज किया गया था. एनआईए ने आठ दिन बाद मामले की जांच अपने हाथ में ली थी. दानिश के खिलाफ छह जनवरी को भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया था.

यह भी पढ़ें- UCC पर हुए सर्वे के आंकड़ों ने उड़ाई कांग्रेस की नींद, जानें क्या है लोगों की राय

स्लीपर सेल बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा था WhatsApp ग्रुप

एनआईए ने कहा, आरोपी को गजवा-ए-हिंद मॉड्यूल का सदस्य पाया गया, जो पाकिस्तान में बैठे आकाओं द्वारा संचालित था. इसका उद्देश्य भारतीय क्षेत्र में गजवा-ए-हिंद की स्थापना के लिए प्रभावशाली युवाओं को कट्टरपंथी बनाना था. इसने कहा, जांच से पता चला कि दानिश एक व्हाट्सऐप ग्रुप ‘गजवा-ए-हिंद’ का संचालन कर रहा था, जिसे ज़ैन नाम के एक पाकिस्तानी नागरिक ने बनाया था. उसने देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए स्लीपर सेल बनाने के उद्देश्य से कई भारतीयों, पाकिस्तानियों, बांग्लादेशियों और यमनी नागरिकों को इस ग्रुप में जोड़ा था. एजेंसी के मुताबिक, आरोपी ने विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर भी ‘गजवा-ए-हिंद’ नाम से ग्रुप बनाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago