Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्‍तानी सेना पर बलूचिस्तान में घातक हमला, महिला ने फौज की गाड़ी के सामने खुद को उड़ाया, VIDEO देखकर रूह कांप जाएगी

पाकिस्‍तान में पाकिस्‍तानी सेना से लोहा लेने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी ने अब वुमन सुसाइड बॉम्बर स्क्वॉड भी तैयार कर ली है. वहां एक महिला ने सेना की गाड़ी के सामने आकर खुद को बम से उड़ा लिया.

पाकिस्‍तान में एक महिला ने सेना की गाड़ी के आगे बम से खुद को उड़ा लिया.

Terrorist Attack in Pakistan: आतंकियों को पालने-पोषने वाले पाकिस्‍तान को अब अपना ही ‘आतंकवाद’ भारी पड़ रहा है. वहां रविवार को एक आतंकी हमले में सेना के जवानों को निशाना बनाया गया. हमले में चार पाकिस्‍तानी सैनिक मारे गए, जबकि घायलों की संख्‍या स्‍पष्‍ठ नहीं हुई है. ‘द डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक- हमला पाकिस्तान के बलूचिस्तान में किया गया. इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है.

इस बीच बलूचिस्तान में 24 जून को हुए आत्मघाती हमले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें एक महिला ने खुद को बम से उड़ा दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर पाकिस्तानी सेना की गाड़ियां गुजर रही थीं, तभी पास में खड़ी महिला ने खुद को उड़ा लिया. दूसरी ओर, बलूचिस्तान में ही रविवार को एक आतंकी हमले में कई सैनिकों के मारे जाने की खबर है. फिलहाल, 4 सैनिकों के मारे जाने की ही पुष्टि की गई है.

 

बलूचिस्तान में पाकिस्‍तानी फौज पर बार 16 हमले
जानकारी के मुताबिक, इस साल के शुरुआती 6 महीनों में बलूचिस्तान में फौज पर कुल 16 हमले हुए हैं. पाकिस्‍तानी अखबार ‘द डॉन’ ने बताया कि वहां हुए हमलों में 37 सैनिक मारे गए हैं. हालांकि, पाकिस्तानी फौज ने सिर्फ 19 सैनिकों के मारे जाने की बात स्‍वीकार की है. ताजा हमला, 2 जुलाई रविवार को हुआ, जिसमें फौजियों के अलावा तीन पुलिसकर्मी भी मारे गए. हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि चेक पोस्ट को बम से उड़ाया गया या फिर फायरिंग की वजह से जानें गईं.

पिछले साल 10 फौजी मारे गए थे
पिछले साल पाकिस्तानी सेना ने 10 सैनिकों के मारे जाने की बात तब कबूल की थी, और वो भी तब जब उनके एक अफसर ने मीडिया के सामने गलती से हमले का जिक्र कर दिया था. बाद में पाकिस्तानी सेना ने उस अफसर को बर्खास्त कर दिया था. रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्‍तानी सेना अपनी नाक नहीं कटाना चाहती, इसलिए नुकसान को कम करके बताती है.

यह भी पढ़ें: भारतीय नौसेना ने वियतनाम को गिफ्ट किया सक्रिय युद्धपोत, जानें चीन से कैसे जुड़ा है मामला?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital