दुनिया

VIDEO: पाकिस्तानियों की घनघोर बेइज्जती, बुर्ज खलीफा पर देखने पहुंचे थे पाकिस्तान का झंडा…और हो गया प्रैंक

Burj Khalifa: दुबई स्थित बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का तमगा हासिल है. इसकी 2716.5 ऊंचाई से पाकिस्तान की बेइज्जती हुई है. दरअसल, 14 अगस्त को पाकिस्तान अपनी आजादी मना रहा था. इस मौके पर बुर्ज खलीफा के पास सैकड़ों की संख्या में पाकिस्तानी जमा हुए थे लेकिन बिल्डिंग की तरफ से पाकिस्तान का झंडा लगाने से इनकार कर दिया गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में पाकिस्तानी तरह-तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं. जो लोग बुर्ज खलीफा के पास जमा हुए थे, वे इस बात से बेहद नाराज थे कि बिल्डिंग पर पाकिस्तान का झंडा नहीं लगाया गया. इसके बाद वे पाकिस्तान के नाम पर तरह-तरह के जोक मारने लगे.

दुबई में रहने वाले कुछ पाकिस्तानी बुर्ज खलीफा के पास इस उम्मीद से पहुंचे थे कि बिल्डिंग पर पाकिस्तान की आजादी के मौके पर उनके देश का झंडा लगाया जाएगा. लेकिन ऐसा कुछ होता नजर नहीं आया और खूब बेइज्जती भी हुई. इस पूरे वाकए को एक महिला ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब ट्विटर पर वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में महिला कहती है, “इस वक्त 12 बजकर 12 मिनट हो रहे हैं लेकिन दुबई वालों ने पाकिस्तान के झंडे के रंग में बिल्डिंग को रोशन करने से इनकार कर दिया है. यही है हमारी औकात…पाकिस्तान के लोग नारेबाजी कर रहे हैं लेकिन बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तानी झंडे को नहीं लगाया गया.”

सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़

महिला कहती है कि पाकिस्तानियों के साथ प्रैंक हो गया. वह कहती है कि जिस तरह का व्यवहार उनके देश की सरकार कर रही है, इसके बाद वे इसी काबिल हैं. जाहिर तौर पर महिला बेहद नाराज नजर आ रही थी. इस घटना से पाकिस्तानी बहुत निराश हुए. हालांकि वे काफी देर तक ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते रहे. वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान की जमकर किरकिरी होने लगी. इस घटना को लेकर पाकिस्तान के नाम पर तरह-तरह के मीम बनने लगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

10 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

19 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

48 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

51 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

1 hour ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

1 hour ago