दुनिया

Nepal Plane Crash: नेपाल में यति एयरलाइंन का प्लेन क्रैश, 68 यात्री थे सवार, काठमांडू से पोखरा जा रहा था विमान

Nepal Plane Crash: नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. राहत बचाव कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि इस विमान में 68 यात्री सवार थे. फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. मौके पर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है. घटनास्थल से 36 शवों को अब तक बरामद किया गया है.

पोखरा हवाई अड्डे पर यात्री विमान दुर्घटना के बाद नेपाल सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड ने अपने ट्विटर पर लिखा – यात्रियों को लेकर काठमांडू से पोखरा जा रही यति एयरलाइंस एएनसी एटीआर 72 की दुखद और दुखद दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूं. मैं ईमानदारी से सुरक्षा कर्मियों, नेपाल सरकार की सभी एजेंसियों और आम जनता से प्रभावी बचाव शुरू करने की अपील करता हूं.

जानकारी के मुताबिक, ये विमान (ATR-72) काठमांडू से पोखरा जा रहा था. पोखरा एयरपोर्ट पर लैंडिग से पहले खराब मौसम के कारण पहाड़ी से टकराकर विमान नदी में जा गिरा. फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

हादसे की जानकारी देते हुए द काठमांडू पोस्ट से यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया यति (Yeti) एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में दुर्घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है. दुर्घटनास्थल पर एक बचाव दल तैनात किया गया है

ये भी पढ़ें: Trainee Plane Crash: एमपी के रीवा में ट्रेनी प्लेन क्रैश, पायलट की मौत, पेड़ और मंदिर के गुंबद से टकराया विमान

जानकारी के अनुसार, इस प्लेन में 68 यात्रियों के अलावा 4 क्रू मेंबर भी सवार थे. यानी इस विमान में कुल 72 लोग सवाल थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

46 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

55 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

1 hour ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

2 hours ago