होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
मिस यूनिवर्स गेब्रिएल (फोटो)
Miss Universe 2022 Winner: 2022 के विनर मिस यूनिवर्स के नाम का ऐलान हो चुका है. अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में आयोजित 71वें मिस यूनिवर्स का ताज USA की R’Bonney Gabriel ने अपने नाम कर लिया है. इस खिताब को जीतकर वे काफी खुश दिखाई दे रहीं हैं. दुनियाभर की हसीनाओं को पीछे छोड़कर USA की गेब्रिएल मिस यूनिवर्स 2022 बन गई हैं.
दरअसल मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब जीतने के बाद गेब्रिएल काफी इमोशनल दिखीं. साथ ही उनके चेहरे पर जीत की खुशी देखने लायक है. मिस यूनिवर्स गेब्रिएल को भारत की हरनाज संधू ने ताज पहनाया. सोशल मीडिया पर मिस यूनिवर्स R’Bonney Gabriel के विनिंग मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल 71वें मिस यूनिवर्स का आयोजन अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑर्लेअंस शहर में किया गया. मिस यूनिवर्स टॉप 3 में अमेरिका की आर बॉनी ग्रेब्रिएल, वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल न्यूमेन और डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रीना मार्टिनेज ने अपनी जगह बनाई थी. मिस यूनिवर्स 2022 के विनर के नाम का ऐलान हो चुका है. अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में आयोजित 71वें मिस यूनिवर्स का ताज USA की R’Bonney Gabriel ने अपने नाम किया है.फर्स्ट रनर अप वेनेजुएला की अमांडा और सेकेंड रनर अप डोमिनिकन रिपब्लिक की एंड्रीना मार्टिनेज रहीं. लेकिन इस ब्यूटी पीजेंट में मिस USA की आर बॉने ग्रेब्रिएल ने 86 हसीनाओं को मात देकर मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया है.
बता दें कि मिस यूनिवर्स R’Bonney Gabriel 28 साल की हो चुकी हैं. वे पेशे से एक मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं. वह मिस यूएसए जीतने वाली पहली फिलिपिनो अमेरिकी भी हैं.
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…