दुनिया

स्वतंत्र, सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए साथ हैं हम- ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी

PM Modi Meet Penny Wong: ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि पीएम मोदी जल्द ही ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे.

उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे. उनका हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पीएम मोदी हमारे प्रधानमंत्री के दोस्त, एक जरूरी और बड़े रणनीतिक भागीदार हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलिया में देखना काफी सुखद होगा.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पेनी वोंग से हुई मुलाकात की जानकारी साझा की. पीएम मोदी ने कहा कि

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग से मिलकर हमें बेहद खुशी हुई. हमने रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखला की सुदृढ़ता सुनिश्चित करने जैसे क्षेत्रों में भारत-ऑस्ट्रेलिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विस्तार पर चर्चा की. भारत और ऑस्ट्रेलिया एक स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे.

गौरतलब है कि आज मंगलवार को नई दिल्ली में क्वाड देशों की मीटिंग हुई. जिसमें ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि क्वाड मजबूत और असरदार बने, ताकि सभी साथी देश मिलकर काम कर सकें. उन्होंने इंडो-पैसिफिक इलाके को मुक्त और शांतिपूर्ण रखने की बात कही.

इंडो-पैसिफिक पर रखते हैं समान नजरिया

पेनी वोंग ने आगे कहा कि हम चारों संप्रभु देश हैं और हमारा अपना इतिहास है. पर हमारे हित काफी मिलते जुलते हैं. हम इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को लेकर एक ही नजरिया रखते हैं, कि हम इस इलाके को शांतिपूर्ण और समृद्ध रखें.

ये भी पढ़ें- केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, राज्य के विकास के लिए मांगा केंद्र का साथ

उन्होंने आगे कहा कि यह बैठक दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हो रही है. भारत ऐसा देश है जो इंडो-पैसिफिक और विश्व को अलग आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

महिमा कटारिया

Recent Posts

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

12 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

16 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

31 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

37 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

56 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

59 minutes ago