Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

स्वतंत्र, सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए साथ हैं हम- ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी

Modi Meet Penny Wong: ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि पीएम मोदी जल्द ही ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे. उनका हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पीएम मोदी हमारे प्रधानमंत्री के दोस्त, एक जरूरी और बड़े रणनीतिक भागीदार हैं.

PM Modi Meet Penny Wong

PM Modi Meet Penny Wong

PM Modi Meet Penny Wong: ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि पीएम मोदी जल्द ही ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे.

उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे. उनका हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पीएम मोदी हमारे प्रधानमंत्री के दोस्त, एक जरूरी और बड़े रणनीतिक भागीदार हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलिया में देखना काफी सुखद होगा.

PM Modi Meet Penny Wong

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पेनी वोंग से हुई मुलाकात की जानकारी साझा की. पीएम मोदी ने कहा कि

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग से मिलकर हमें बेहद खुशी हुई. हमने रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और आपूर्ति श्रृंखला की सुदृढ़ता सुनिश्चित करने जैसे क्षेत्रों में भारत-ऑस्ट्रेलिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विस्तार पर चर्चा की. भारत और ऑस्ट्रेलिया एक स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे.

गौरतलब है कि आज मंगलवार को नई दिल्ली में क्वाड देशों की मीटिंग हुई. जिसमें ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि क्वाड मजबूत और असरदार बने, ताकि सभी साथी देश मिलकर काम कर सकें. उन्होंने इंडो-पैसिफिक इलाके को मुक्त और शांतिपूर्ण रखने की बात कही.

इंडो-पैसिफिक पर रखते हैं समान नजरिया

पेनी वोंग ने आगे कहा कि हम चारों संप्रभु देश हैं और हमारा अपना इतिहास है. पर हमारे हित काफी मिलते जुलते हैं. हम इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को लेकर एक ही नजरिया रखते हैं, कि हम इस इलाके को शांतिपूर्ण और समृद्ध रखें.

ये भी पढ़ें- केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, राज्य के विकास के लिए मांगा केंद्र का साथ

उन्होंने आगे कहा कि यह बैठक दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हो रही है. भारत ऐसा देश है जो इंडो-पैसिफिक और विश्व को अलग आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital