भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच फोन पर लंबी बातचीत हुई है. फोन पर उनके द्वारा पाक परस्त आतंकवाद और पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में चर्चा की गई. भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इसकी जानकारी दुनिया को दी.
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि दोनों नेता मूल रूप से जी7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) के दौरान मुलाकात करने वाले थे, लेकिन ट्रंप के जल्द अमेरिका लौटने की वजह से यह मुलाकात नहीं हो सकी. इसके बाद ट्रंप के अनुरोध पर दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई, जो लगभग 35 मिनट तक चली.
सबसे पावरफुल नेताओं में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा
विक्रम मिस्री ने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद ट्रंप ने मोदी को फोन कर संवेदना व्यक्त की थी और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन जताया था. यह दोनों नेताओं के बीच हुई पहली बातचीत थी, जिसमें पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बारे में विस्तार से चर्चा की. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान-कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था.
पीएम मोदी ने ट्रंप से स्पष्ट किया कि भारत कभी भी तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करता, न ही अब करता है और न ही भविष्य में करेगा. मिस्री ने कहा कि इस मुद्दे पर भारत में पूर्ण राजनीतिक एकता है. इस बातचीत से भारत और अमेरिका के बीच आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और मजबूत हुआ है.
#WATCH | Foreign Secretary Vikram Misri says, “PM Modi and President Trump were scheduled to meet on the sidelines of G7 Summit. President Trump had to return to the US early, due to which this meeting could not take place. After this, at the request of President Trump, today… pic.twitter.com/umgcuDw3Zr
— ANI (@ANI) June 18, 2025
भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती
मोदी-ट्रंप के फोन कॉल (Modi Trump Phone Call) से भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती का संकेत मिलता है. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों, विशेष रूप से आतंकवाद और सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की. यह बातचीत उस समय हुई जब भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी कठोर नीति पर अडिग रहा है.
ये भी पढ़ें- कनाडा में G7 सम्मेलन के दौरान मीडिया के सवालों से बचते दिखे ट्रंप, सवाल पूछने पर कहा- बाहर जाइए
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




