दुनिया

G7 Summit: मेलोनी हाथ जोड़कर पीएम मोदी से बोलीं नमस्ते, VIDEO में देखिए इटली की PM ने कैसे स्वागत किया

PM Modi Giorgia Meloni Meet: लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा पर इटली में हैं. आज इटालियन प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अलग-अलग अंदाज में विदेशी मेहमानों की आगवानी की.

पीएम मोदी से मिलते समय इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया. उन्होंने कई तस्वीरें खिंचवाईं. दोनों नेताओं की मुलाकात का वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर लोगों में पीएम मोदी के इटली दौरे की खूब चर्चा हो रही है.

बता दें कि इटली में आज दुनिया के टॉप-7 देशों (अमेरिका, जर्मनी, यूके, फ्रांस, इटली, कनाडा और जापान) के समूह G7 का शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है. वहां भारतीय प्रधानमंत्री चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित किए गए हैं.

यूरोपीय देशों के राष्ट्राध्यक्षों से पीएम की मुलाकात

जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करने से पहले PM मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक से मिले थे. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात का वीडियो यहां एम्बेड किया गया है, अन्य वीडियोज में भी यह देखा जा सकता है कि पीएम मोदी कैसे विदेशी नेताओं से मिले.

फ्रांसिसी राष्ट्रपति से मुलाकात के बारे में पीएम मोदी ने बताया, “आज मेरे मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एक बेहतरीन बैठक हुई. एक साल में यह हमारी चौथी मुलाकात है, जो इस बात को दर्शाता है कि हम भारत-फ्रांस के मजबूत संबंधों को कितनी प्राथमिकता देते हैं. हमारी बातचीत में रक्षा, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, एआई, ब्लू इकोनॉमी और कई अन्य विषयों पर चर्चा हुई. हमने इस बात पर भी चर्चा की कि युवाओं में नवाचार और शोध को कैसे प्रोत्साहित किया जाए. मैंने उन्हें अगले महीने शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक की मेजबानी के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं.”

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक से हुई मुलाकात के बारे में पीएम मोदी ने लिखा— “आज इटली में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिलकर बहुत खुशी हुई. मैंने एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. सेमीकंडक्टर, प्रौद्योगिकी और व्यापार जैसे क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने की बहुत गुंजाइश है. हमने रक्षा क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करने के बारे में भी बात की.”

रूस-यूक्रेन जंग के बीच सबसे ज्यादा चर्चा मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की हो रही है. मुलाकात के दौरान जेलेंस्की पीएम मोदी के गले लग गए. उनके बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई.

रूस-यूक्रेन में हो शांति वार्ता: पीएम मोदी

ज़ेलेंस्की से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा— “अभी मेरी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ बहुत ही सार्थक बैठक हुई. भारत यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक है. वहां (रूस-यूक्रेन में) चल रही टेंशन के बीच हमने दोहराया कि भारत मानव-केंद्रित दृष्टिकोण में विश्वास करता है और यह मानता है कि शांति का रास्ता बातचीत और कूटनीति के माध्यम से निकलना चाहिए.”

‘G7’ समिट में इंडियन पीएम चीफ गेस्ट

आज यानी 14 जून को 50वीं G7 समिट इटली के फसानो शहर में हो रही है. सफेद घरों और मेहराबों के लिए मशहूर इटली के फसानो शहर में दुनिया के 7 ताकतवर देशों के नेता इकट्ठे हुए हैं. उनके ग्रुप को ही ‘G7’ कहा जाता है. यह ग्रुप अमीर देशों का वैश्विक संगठन है, जिसमें पश्चिमी देशों का बोल-बाला है. हालांकि, भारत भी इसमें हिस्सा लेता रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस संगठन की मीटिंग में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे हैं.

यह भी पढ़िए: तीसरे कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा पर इटली रवाना हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, G7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago