दुनिया

ASEAN Summit: पीएम मोदी ने Japan और New Zealand के प्रधानमंत्रियों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें, कई मुद्दों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 21वें आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ASEAN Summit) में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मुलाकात की. उन्होंने इन मुलाकातों की कुछ तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर भी साझा की हैं.

पीएम मोदी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “भारत-आसियान शिखर सम्मेलन (ASEAN Summit) सार्थक रहा. हमने भारत और आसियान के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के बारे में चर्चा की. हम व्यापार संबंधों, सांस्कृतिक संबंधों और प्रौद्योगिकी, संपर्क और अन्य ऐसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं.”

जापानी पीएम के साथ बैठक

इस दौरान पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ द्विपक्षीय बैठक की. एक अन्य एक्स पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “प्रधानमंत्री इशिबा के साथ बहुत ही सार्थक बैठक हुई. मैं जापान के प्रधानमंत्री बनने के कुछ ही दिनों बाद उनसे मिलकर खुश हूं. हमारी बातचीत में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई. इसके साथ ही सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई.”

पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के साथ मीटिंग

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की. उन्होंने क्रिस्टोफर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ एक शानदार बैठक हुई. हम न्यूजीलैंड के साथ अपनी मित्रता को महत्व देते हैं, जो लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के प्रति प्रतिबद्धता से बंधी है. हमारी बातचीत में आर्थिक सहयोग, पर्यटन, शिक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों पर चर्चा हुई.”

आसियान समिट को किया संबोधित

इससे पहले पीएम मोदी ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के बहुमूल्य विचारों और सुझावों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. भारत और आसियान की विस्तृत स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को बल देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. मुझे विश्वास है कि हम मिलकर मानव कल्याण, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए प्रयास करते रहेंगे. हम केवल आर्थिक, डिजिटल, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कनेक्टिविटी को भी मजबूत करने के लिए कदम उठाते रहेंगे.

यह भी पढ़ें- PM Modi Laos Visit: लाओस पहुंचे पीएम मोदी, ‘गायत्री मंत्र’ के साथ हुआ प्रधानमंत्री का स्वागत

उन्होंने आगे कहा, “मेरा मानना है कि 21वीं सदी ‘एशियन सेंचुरी’ भारत और आसियान देशों की सेंचुरी है. आज जब विश्व के कई हिस्सों में संघर्ष और तनाव की स्थिति है तब भारत और आसियान की मित्रता, समन्वय, संवाद और सहयोग बहुत ही महत्वपूर्ण है.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

28 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

39 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

43 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

1 hour ago