देश

अवमानना मामले में DU के अधिकारियों को हाई कोर्ट ने किया तलब, जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली हाई कोर्ट (High Court) के आदेश के बावजूद सेंट स्टीफंस कालेज को आनुपातिक संख्या में पीजी सीटें आवंटित न करने को लेकर हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अधिकारियों को प्रथम दृष्टया अवमानना का दोषी माना है. न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा ने डीयू के रजिस्ट्रार व डीन ऑफ एडमिशन को पेश होकर स्पष्ट करने को कहा है कि क्यों न उसके लिए उन्हें दंडित किया जाए.

डीयू ने जानबूझकर कम सीटें आवंटित की

न्यायमूर्ति ने ये निर्देश कॉलेज की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है जिसमें पीजी की अनुपातिक संख्या में सीटें आवंटित करने एवं उसके लिए दिशा-निर्देश तय करने की मांग की गई थी. कालेज ने कहा कि उसे अनुपातिक संख्या में सीटें आवंटित करने के बदले डीयू ने जानबूझकर कम सीटें आवंटित की है. जबकि कोर्ट ने उसे अनुपातिक संख्या में सीटें आवंटित करने को कहा था. साथ ही इसको लेकर अभी तक कोई दिशा-निर्देश भी तैयार नहीं किया गया है. यह अदालती आदेश की जानबूझकर अवहेलना है. इसलिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें- PM Modi Laos Visit: लाओस पहुंचे पीएम मोदी, ‘गायत्री मंत्र’ के साथ हुआ प्रधानमंत्री का स्वागत

न्यायमूर्ति ने पाया कि सेंट स्टीफंस कालेज ने जुलाई में डीयू को चयनित छात्रों की सूची दी थी और इसके बाद पीजी पाठय़क्रमों में छात्रों को प्रवेश देने के लिए बार-बार ईमेल व जवाब देने का अनुरोध किया था. लेकिन डीयू के संबंधित अधिकारियों ने इसपर निष्क्रिय रहे. इससे छात्रों का समय पर नामांकन सुश्चित नहीं हो सका. यह छात्रों के भविष्ट के साथ खिलवाड़ है. डीयू के अधिकारी सेंट स्टीफन के प्रबंधन के साथ अपनी निजी शिकायतों को निपटाने के दौरान छात्रों के जीवन से खेल रहे हैं. प्रतिष्ठित शिक्षाविदों को इस तरह की असंवेदनशीलता दिखाते देखना निराशाजनक है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

33 minutes ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

7 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

7 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

8 hours ago