खेल

Asian Table Tennis Championship: भारतीय मेंस टेबल टेनिस टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारतीय मेंस टेबल टेनिस टीम को 10 अक्टूबर (गुरुवार) को कजाकिस्तान के अस्ताना में चल रहे एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में चीनी ताइपे से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के कारण टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा. भारतीय महिला टीम ने भी एक दिन पहले इस प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. 1972 से शुरू हुई इस चैम्पियनशिप में भारतीय महिला टीम का यह पदक था.

वर्ल्ड रैंकिंग में 42वें नंबर पर काबिज अचंता शरत कमल को दुनिया के सातवें नंबर के प्रतिद्वंद्वी लिन युन जू से कड़ी चुनौती मिली. वह 11-7, 12-10, 11-9 से हार गए. इसके बाद मानव ठक्कर को दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी काओ चेंग-जुई से हार का सामना करना पड़ा. चीनी ताइपे के इस खिलाड़ी ने ठक्कर को 11-9, 8-11, 11-3, 13-11 से हरा दिया. तीसरे मैच में हरमीत देसाई को भी निराशा का सामना करना पड़ा जो हुआंग यान-चेंग से 6-11, 9-11, 7-11 से हार गए. इस तरह से भारत को चीनी ताइपे के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- 22 बार के Grand Slam चैंपियन Rafael Nadal ने किया प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास का ऐलान, Davis Cup में खेलेंगे आखिरी मैच

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हार के बावजूद भारतीय पुरुष टीम गर्व महसूस कर सकती है क्योंकि इस प्रतिष्ठित एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. पुरुष और महिला टीमों ने शानदार जज्बा और दृढ़ संकल्प दिखाया जिससे पता चलता है कि भारत अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस में लगातार आगे बढ़ रहा है.’’

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

41 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

41 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago