दुनिया

ओस्लो में पीएम मोदी और आइसलैंड की प्रधानमंत्री के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक, भारत-नॉर्डिक सहयोग पर हुआ मंथन

पीएम मोदी ने मंगलवार को ओस्लो में अपनी आइसलैंड की समकक्ष क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर के साथ एक अहम द्विपक्षीय बैठक की. इस महत्वपूर्ण बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री मोदी इस समय नॉर्वे के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उनका फोकस नॉर्डिक देशों के साथ भारत के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाना है.

भारत-नॉर्डिक सहयोग पर जोर

विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, यह बैठक अप्रैल 2018 में स्टॉकहोम और मई 2022 में कोपेनहेगन में हुए पिछले दो शिखर सम्मेलनों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भारत-नॉर्डिक देशों के रिश्तों को और रणनीतिक बनाएगी. इस बार विशेष रूप से टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, ग्रीन ट्रांजिशन, नवीकरणीय ऊर्जा, सस्टेनेबिलिटी, ब्लू इकॉनमी, रक्षा, अंतरिक्ष और आर्कटिक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है.

व्यापार शिखर सम्मेलन और EFTA समझौते पर चर्चा

सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने ओस्लो में ‘भारत-नॉर्वे व्‍यापार और रिसर्च समिट’ में भी हिस्सा लिया. यहां उन्होंने भारत और ईएफटीए (EFTA) के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग पर जोर दिया. इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा कंपनियों के सीईओ और भारत-नॉर्वे के व्‍यापार व रिसर्च सेक्टर से 250 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए, जहां दोनों देशों की कंपनियों के बीच कई बड़े समझौते भी हुए.

किंग हेराल्ड-V से मुलाकात

इससे पहले नॉर्वे पहुंचने पर एक विशेष पहल के तहत नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया था. अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ओस्लो के रॉयल पैलेस में किंग हेराल्ड-V से भी मुलाकात की. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बताया कि इस दौरान दोनों नेताओं ने उभरती नई तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की और पीएम मोदी ने कहा कि भारत-नॉर्वे की पुरानी दोस्ती साझा मूल्यों, लोकतंत्र और कानून के शासन पर आधारित होकर लगातार मजबूत हो रही है.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

18 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

32 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

55 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago