कतर दोरे पर पहुंचे पीएम मोदी
PM Modi Qatar Visit: पीएम मोदी यूएई की दो दिवसीय यात्रा के बाद कतर पहुंचे. जहां उनका दोहा में भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी ने दोहा पहुंचने के बाद कतर के प्रधानमंत्री अल थानी के साथ बैठक की. जिसमें व्यापार और निवेश, ऊर्जा, वित्त जैसे मुद्दों पर चर्चा की.
पीएम मोदी बुधवार शाम अबू धाबी में हिंदू मंदिर का भव्य उद्घाटन करने के बाद वे यूएई से कतर पहुंचे हैं. पिछले दिनों कतर में मौत की सजा मिलने के बाद सजा माफी और 8 भारतीयों के वापस सकुशल भारत पहुंचने की खबरों के बाद पीएम मोदी की यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है.
पीएम मोदी ने कतर की राजधानी दोहा में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की. जिसको लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई तस्वीरें भी शेयर की हैं. जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘दोहा में खास स्वागत के लिए मैं भारतीय प्रवासियों का आभारी हूं.’
भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी. जिसमें उन्होंने बताया कि “राजधानी दोहा में कतर के प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री अल थानी के साथ पीएम मोदी की कई मुद्दों पर बातचीत हुई. इसमें व्यापार और निवेश, ऊर्जा, वित्त जैसे मुद्दे शामिल थे. इससे पहले दोहा पहुंचे पीएम मोदी का हवाई अड्डे पर कतर के विदेश मंत्री सोल्तान बिन साद अल-मुरैखी ने स्वागत किया.”
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…