Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi Qatar Visit: यूएई के बाद कतर की यात्रा पर दोहा पहुंचे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री अल थानी के साथ कई मुद्दों पर की चर्चा

PM Modi Qatar Visit: पीएम मोदी यूएई की दो दिवसीय यात्रा के बाद कतर पहुंचे. जहां उनका दोहा में भव्य स्वागत किया गया.

PM Modi Qatar Visit

कतर दोरे पर पहुंचे पीएम मोदी

PM Modi Qatar Visit: पीएम मोदी यूएई की दो दिवसीय यात्रा के बाद कतर पहुंचे. जहां उनका दोहा में भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी ने दोहा पहुंचने के बाद कतर के प्रधानमंत्री अल थानी के साथ बैठक की. जिसमें व्यापार और निवेश, ऊर्जा, वित्त जैसे मुद्दों पर चर्चा की.

पीएम मोदी बुधवार शाम अबू धाबी में हिंदू मंदिर का भव्य उद्घाटन करने के बाद वे यूएई से कतर पहुंचे हैं. पिछले दिनों कतर में मौत की सजा मिलने के बाद सजा माफी और 8 भारतीयों के वापस सकुशल भारत पहुंचने की खबरों के बाद पीएम मोदी की यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है.

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट की तस्वीरें

पीएम मोदी ने कतर की राजधानी दोहा में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की. जिसको लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई तस्वीरें भी शेयर की हैं. जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘दोहा में खास स्वागत के लिए मैं भारतीय प्रवासियों का आभारी हूं.’

विदेश मंत्रालय ने शेयर की पोस्ट

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी. जिसमें उन्होंने बताया कि “राजधानी दोहा में कतर के प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री अल थानी के साथ पीएम मोदी की कई मुद्दों पर बातचीत हुई. इसमें व्यापार और निवेश, ऊर्जा, वित्त जैसे मुद्दे शामिल थे. इससे पहले दोहा पहुंचे पीएम मोदी का हवाई अड्डे पर कतर के विदेश मंत्री सोल्तान बिन साद अल-मुरैखी ने स्वागत किया.”

https://twitter.com/MEAIndia/status/1757838583644209645

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital