किसान आंदोलन 2024.
Farmers Protest 2024: किसान आंदोलन का आज (15 फरवरी, गुरुवार) तीसरा दिन है. बता दें कि आज शाम में केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच चंडीगढ़ में बातचीत होगी. जबकि दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन (उगराहां गुट) ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है. यूनियन ने किसानों का सपोर्ट करते हुए पंजाब में रेल रोको आंदोलन का आह्वान कर दिया है.
दूसरी ओर, 16 फरवरी को किसान मजदूर समिति और संयुक्त किसान मोर्चा समेत 26 संगठनों ने भारत बंद बुलाया है. बता दें कि इसमें केंद्रीय ट्रेड यूनियन भी शामिल होगी. जानकरी के मुताबिक, इन सभी संगठनों से बुलाए गए लोग इस दिन शाम 4 बजे तक मुख्य सड़कों पर चक्का जाम करने का फैसला लिया है.
इसी बीच आज (गुरुवार) से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा भी शुरू हो रही है. जिसके मद्देनजर एक एडवाइजरी जारी की गई है. जसमें कहा गया है कि छात्र परीक्षा के लिए घर से जल्दी निकलें. जिससे वे सही समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंच सकें.
वहीं, किसान नेता और पंजाब किसान संघर्ष समिति के जनरल सेक्रेटरी सरवन सिंह पंढेर ने कहा- “आवाज सुननी पड़ेगी अन्यथा जो होगा वो ठीक नहीं होगा. हम पूरे पॉजिटिव मूड से मीटिंग में जा रहे हैं. हमें फुल कॉन्फिडेंस है कि आज मीटिंग में कोई सकारात्मक समाधन निकाला जाएगा.”
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने आज (15 फरवरी) आपात बैठक बुलाई है. जिसमें मौजूदा स्थिति पर विचार की योजना बनी है. यह बैठक केंद्रीय कार्यालय (चढ़ूनी गांव) में होगी. जिसमें संगठन के कई पदाधिकारी भाग लेंगे. इस आपात बैठक की अध्यक्षता गुरनामा चढ़ूनी करेंगे. इस बैठक में आगे की रणनीति भी तय की जाएगी.
किसान आंदोलन को देखते हुए सिंघु बॉर्डर को सील कर दिया गया है. पैदल आने-जाने वालों के लिए पहले रास्ता छोड़ा गया था, लेकिन अब उसे भी बंद कर दिया गया है. बॉर्डर पर बड़े-बड़े साईन बोर्ड लगे हुए थे. जिसे दिल्ली पुलिस ने हटा दिया है. सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की भी तैनाती की गई है.
यह भी पढ़ें: बीजेपी को एक साल में मिला 719 करोड़ का दान, जानें, कांग्रेस-आप और NPP को कितना मिलना डोनेशन?
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…