दुनिया

PM Modi Laos Visit: लाओस पहुंचे पीएम मोदी, ‘गायत्री मंत्र’ के साथ हुआ प्रधानमंत्री का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार को 21वें आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए लाओस पहुंचे. जहां राजधानी वियनतियाने पहुंचने पर भारतीयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए वियनतियाने के होटल डबल ट्री में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग पहले से मौजूद रहे. इस दौरान एक खास नजारा भी देखने को मिला.

PM Modi का हुआ भव्य स्वागत

दरअसल, होटल डबल ट्री में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए भारतीयों और लाओस समुदाय के लोगों ने गायत्री मंत्र का पाठ किया. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी के सामने भारतीय समुदाय के लोग हाथ में तिरंगा लिए हुए गायत्री मंत्र का जाप कर रहे हैं.

इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) भी उनके सामने हाथ जोड़कर गायत्री मंत्र का जाप करते हैं. पीएम मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

इसके अलावा एक अन्य वीडियो में लाओस समुदाय के लोगों ने वियनतियाने के होटल डबल ट्री में पीएम मोदी का हिंदी में अभिवादन करते हुए ग्रैंड वेलकम किया. एक अन्य वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में लाओ पीडीआर के लोगों ने बिहू नृत्य भी किया. इसके अलावा पीएम मोदी ने वियनतियाने में लाओस के वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं द्वारा आयोजित आशीर्वाद समारोह में हिस्सा लिया.

पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर किया वीडियो

पीएम मोदी ने अपनी यात्रा से जुड़ी कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, ”लाओ पीडीआर में स्वागत यादगार था. भारतीय समुदाय स्पष्ट रूप से अपनी जड़ों से बहुत जुड़ा हुआ है. स्थानीय लोगों का हिंदी में बोलना और बिहू नृत्य करना भी बहुत आनंददायक था.” इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”लाओ पीडीआर पहुंच गया हूं. विभिन्न विश्व नेताओं के साथ विचार-विमर्श की प्रतीक्षा कर रहा हूं.”

यह भी पढ़ें- Ratan Tata Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए रतन टाटा, दान में जाता था उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 10 और 11 अक्टूबर को लाओस दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफांडोन के खास न्यौते पर लाओस की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं. इस दौरान वह वियनतियाने में 21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान कई राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

9 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

10 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

10 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

10 hours ago