अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ.
पाकिस्तान ने अमेरिका के एक अधिकारी द्वारा उठाए गए मिसाइल क्षमताओं और डिलीवरी सिस्टम को लेकर चिंता को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. पाकिस्तान का कहना है कि इस तरह के निराधार आरोप उसके और अमेरिका के रिश्तों के लिए हानिकारक हो सकते हैं. इस हफ्ते के शुरू में, अमेरिकी उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने पाकिस्तान पर लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल विकसित करने का आरोप लगाया था, जिससे अमेरिका भी प्रभावित हो सकता है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि अमेरिकी अधिकारी की टिप्पणियां गलत और बिना किसी ठोस प्रमाण के हैं. पाकिस्तान ने यह भी कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच 1954 से अच्छे रिश्ते रहे हैं, और ऐसे आरोपों से दोनों देशों के रिश्तों को नुकसान पहुंच सकता है. पाकिस्तान ने यह स्पष्ट किया कि उसने कभी भी अमेरिका के खिलाफ किसी भी प्रकार की दुश्मनी नहीं पाली है.
पाकिस्तान ने यह भी कहा कि अमेरिकी अधिकारी ने पाकिस्तान को ऐसे देशों की श्रेणी में रखा है जिनके अमेरिका के साथ रिश्ते अच्छे नहीं हैं, जो कि दुखद है. इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारत का नाम लेते हुए कहा कि भारत के पास कहीं ज्यादा शक्तिशाली मिसाइल क्षमता है, लेकिन इस पर कभी कोई चिंता नहीं जताई जाती.
यह भी पढ़ें- Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, 16 सैनिकों की मौत
पाकिस्तान ने कहा कि उसकी मिसाइल क्षमताएं केवल उसकी संप्रभुता की रक्षा के लिए हैं और दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने के उद्देश्य से विकसित की गई हैं. पाकिस्तान ने किसी भी प्रकार की घुसपैठ को नकारते हुए कहा कि वह अपने मिसाइल कार्यक्रम पर अडिग है और इस पर पूरे देश में एकजुटता है.
बता दें कि हाल ही में अमेरिकी उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने पाकिस्तान पर लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता विकसित करने का आरोप लगाया था. जिसकी रेंज में अमेरिका तक आ सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Lal Krishna Advani Health Update: लाल कृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के चलते इंद्रप्रस्थ…
Ara Customs Officer Murder: भोजपुर जिले के आरा शहर में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी राम कुमार…
Bilaspur Atal Awas Fire News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आने वाले सरकंडा इलाके में…
Kerala Congress CJI Controversy: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को 'अभी इस्तीफा दो' कहने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में निशानेबाजी में गोल्ड जीतने वाली मोना…
Blinkit Meat Controversy: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में ब्लिंकिट स्टोर पर 'हैप्पी नवरात्रि' लिखे कैरी…