दुनिया

पीएम मोदी आज 1.25 लाख करोड़ लागत के तीन प्लांट की रखेंगे नींव, सेमीकंडक्टर का हब बनेगा भारत

Semiconductor Industry News: विश्व के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बुधवार को तकरीबन 1.25 लाख करोड़ रुपये की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. असम के मोरीगांव और गुजरात के धोलेरा, साणंद में ये प्लान्ट लगाए जाएंगे. ‘इंडियाज टेकेड: चिप्स फार विकसित भारत’ कार्यक्रम में पीएम मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली हिस्सा लेंगे.

इस दौरान प्रधानमंत्री युवाओं को संबोधित करेंगे. अभी हाल ही में कैबिनेट ने भारत में तीन सेमीकंडक्टर प्लांट खोलने की मंजूरी दी थी. इससे तक़रीबन 80 हजार रोजगार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (TEPL) गुजरात में अपना सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट खोलेगी. इस प्लान्ट में तकरीबन 91,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.

असम और गुजरात में खुलेगा प्लांट

वहीं, असम के मोरीगांव में जो प्लांट स्थापित किया जाएगा, उसका अनुमानित लागत 27,000 करोड़ है. गुजरात के साणंद में सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड (CG Power) अपना सेमीकंडक्टर प्लांट खोलेगी. उसका कुल अनुमानित निवेश लगभग 7,500 करोड़ रुपये होगा. इसके अलावा भारत में बनने वाले इन 3 सेमीकंडक्टर प्लांट से भारी संख्या में रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें:Haryana Floor Test: हरियाणा में आज होगा सूबे की नई नायब सिंह सैनी सरकार का फ्लोर टेस्ट, BJP ने बुलाई बैठक

80 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद

यह तीनों प्लान्ट शुरु होने के बाद सेमीकंडक्टर उद्योग में हजारों युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे और साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार आदि जैसे संबंधित क्षेत्रों में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा. सरकार से जुड़े सूत्रों का दावा है कि इन तीनों प्लांट से कुल 80 हजार लोगों को नौकरियां मिलेंगी. 20,000 एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के लिए डायरेक्ट नौकरियों और करीब 60,000 इनडायरेक्ट नौकरियों के अवसर उपलब्ध होंगे.

सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत का प्रभाव बढ़ेगा

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आने वाला समय भारत का है. विश्व समुदाय में भारत के युवाओं की शक्ति का लोहा हर कोई मानता है ऐसे में अगले पांच साल में ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर दुनिया में हमारी गूंज होगी और दुनिया के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में देश एक नई गति का सामर्थ्य देखेगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Divyendu Rai

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

21 minutes ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

3 hours ago