पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां.
PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी से 2 दिनों की फ्रांस की यात्रा पर हैं, जिसका समापन 12 फरवरी को होगा. अपनी यात्रा में यहां पीए्म ने AI समिट को को-चेयर किया और अपना संबोधन भी दिया. इसके अलावा पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार को फ्रांस के मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. इस दौरान वहां लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए.
उद्घाटन के बाद दोनों नेताओं ने वाणिज्य दूतावास की बालकनी से लोगों का अभिवादन किया और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर अपने मजबूत संबंधों का भी परिचय दिया.
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मार्सिले में माजर्गेस युद्ध कब्रिस्तान में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया गया. प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ मिलकर विश्व युद्धों में शहीद हुए सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने मार्सिले में भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की.
नए भारतीय वाणिज्य दूतावास के उद्घाटन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय मूल के उत्कर्ष ने एएनआई से कहा, “यहां भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन हमारे लिए मददगार होगा, क्योंकि वर्तमान में हमें पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए पेरिस जाना पड़ता है. इससे भारतीय समुदाय के विकास में भी मदद मिलेगी. यह असल में एक अच्छी खबर है.”
इससे पहले प्रधनमंत्री मोदी ने फ्रांस के मार्सिले में माजर्गेस (Mazargues) युद्ध कब्रिस्तान में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. यहां पीएम मोदी ने विश्व युद्धों में शहीद हुए सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित किया
राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र आयोग (CWGC) द्वारा बनाए रखा जाने वाला माजर्गेस कब्रिस्तान को बड़ी संख्या में भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया है. CWGC की वेबसाइट के अनुसार, “यहां प्रथम विश्वयुद्ध 1914-18 के बीच शहीद हुए 1,487 और द्वितीय विश्व युद्ध 1939-45 के दौरान 267 शहीदों की याद में स्मारक बनाए गए हैं. इनमें 205 भारतीय शहीदों का अंतिम संस्कार कब्रिस्तान के पीछे एक स्मारक पर किया गया है.”
माजर्गेस भारतीय स्मारक का अनावरण जुलाई 1925 में फील्ड मार्शल सर विलियम बर्डवुड ने किया था.
ये भी पढ़ें: PM Modi France Visit: फ्रांस में दिखी पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की गहरी दोस्ती की झलक
-भारत एक्सप्रेस
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…