दुनिया

सावधान अमेरिका! शिखर सम्मेलन में शामिल होने जापान पहुंचे पीएम मोदी, टोक्यो एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

शिखर सम्मेलन में शामिल होने गए पीएम मोदी जापान पहुंच गए हैं. टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को चीन और जापान के दौरे पर रवाना हुए थे. जापान रवाना होने से पहले उन्होंने कहा था कि ये दौरा भारत के हितों को आगे बढ़ाने में सहायक होगा. साथ ही यह वैश्विक शांति और आपसी सहयोग को भी मजबूत करेगा.

पीएम मोदी जापान में दो दिनों तक रहेंगे. वहां वो 29 और 30 अगस्त को भारत और जापान के बीच होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.

जापान के बाद चीन के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी

जापान दौरे के बाद पीएम मोदी चीन के लिए रवाना होंगे. जहां वो तियानजिन में आयोजित हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेंगे.

पीएम मोदी ने जापान दौरे पर जाने से पहले अपने शंघाई सहयोग संगठन को लेकर भी अपनी बातें रखी. पीएम ने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन के दौरान वो चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए काफी उत्सुक हैं.

वैश्विक साझेदारी को बढ़ाना है दौरे का मकसद

अपने जापान दौरे पर पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ शिखर वार्ता करेंगे. इसको लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान का ध्यान अपनी वैश्विक साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने पर होगा. जिसने पिछले 11 सालों में काफी प्रगति की है.

ये भी पढ़ें- PM Modi Japan Visit: पीए्म मोदी जापान की यात्रा पर रवाना, भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

निवेश और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग पर जोर

पीएम मोदी ने अपने जापान दौरे से कहा कि, हम अपने सहयोग को नई उड़ान देने, अपने आर्थिक और निवेश संबंधों के दायरे और महत्वाकांक्षाओं का विस्तार करने, और AI और सेमीकंडक्टर सहित नई और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे.

उन्होंने ये भी कहा कि, यह यात्रा हमारे सभ्यतागत बंधनों और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का भी एक अवसर है.

पीएम मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन की यात्रा पर रहेंगे. वो चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन में हिस्सा लेंगे. जहां दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत की उम्मीद है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago