दुनिया

PM Modi Sri Lanka Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका में भारतीय शांति सेना स्मारक पर वीर सैनिकों को दी श्रद्धांज

PM Modi Sri Lanka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम श्री जयवर्धनपुरा कोट्टे, कोलंबो के पास स्थित भारतीय शांति सेना (आईपीकेएफ) स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने श्रीलंका में शांति, एकता और क्षेत्रीय अखंडता की सेवा में अपने प्राणों का बलिदान दिया.

आईपीकेएफ स्मारक श्रीलंका में भारतीय सैनिकों के बलिदान को सम्मानित करने वाला एकमात्र युद्ध स्मारक है, जिसे यूनाइटेड किंगडम के अलावा किसी अन्य विदेशी देश द्वारा समर्पित किया गया है. यह स्मारक 1987-1990 के बीच आईपीकेएफ के साथ सेवा करते हुए शहीद हुए 1169 भारतीय सैनिकों की स्मृति में बनाया गया है. श्रीलंका सरकार ने इसे 2008 में कोलंबो के बाहरी इलाके में स्थापित किया था.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कोलंबो में आईपीकेएफ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. हम उन वीर सैनिकों को याद करते हैं, जिन्होंने श्रीलंका की शांति, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए. उनकी अदम्य साहस और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है.” यह उनकी श्रीलंका की दूसरी यात्रा है, इससे पहले उन्होंने 2015 में भी इस स्मारक का दौरा किया था.

द्विपक्षीय वार्ता और समझौते

दिन में इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच कोलंबो में राष्ट्रपति सचिवालय में द्विपक्षीय चर्चा हुई. इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने सहित कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए.

अन्य समझौता ज्ञापनों (MoU) में शामिल हैं: बिजली आयात/निर्यात के लिए एचवीडीसी इंटरकनेक्शन का कार्यान्वयन; जनसंख्या स्तर पर डिजिटल परिवर्तन के लिए सफल डिजिटल समाधानों के साझाकरण में सहयोग; पूर्वी प्रांत के लिए बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता; स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग; और फार्माकोपिया सहयोग.

भारत की सहायता और घोषणाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में श्रीलंकाई नागरिकों के लिए व्यापक क्षमता निर्माण कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें हर साल 700 श्रीलंकाई शामिल होंगे. इसके अलावा, त्रिंकोमाली में थिरुकोनेश्वरम मंदिर, नुवारा एलिया में सीता एलिया मंदिर और अनुराधापुरा में पवित्र शहर परिसर परियोजना के लिए भारत की अनुदान सहायता; 2025 में अंतरराष्ट्रीय वेसाक दिवस पर श्रीलंका में भगवान बुद्ध के अवशेषों का प्रदर्शन; और ऋण पुनर्गठन पर द्विपक्षीय संशोधन समझौतों का समापन भी घोषित किया गया.

भारतीय सहायता से परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान भारतीय सहायता से निर्मित कई प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जा रहा है. इनमें महो-ओमान्थाई रेलवे लाइन का उन्नत ट्रैक, महो-अनुराधापुरा रेलवे लाइन के लिए सिग्नलिंग सिस्टम की निर्माण शुरूआत, संपूर सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला, डंबुला में तापमान नियंत्रित कृषि गोदाम का उद्घाटन और श्रीलंका भर में 5000 धार्मिक संस्थानों के लिए सौर रूफटॉप सिस्टम की आपूर्ति शामिल है.


ये भी पढ़ें- PM Modi Sri Lanka visit: श्रीलंका की 1996 वर्ल्डकप विनिंग टीम से मिले पीएम मोदी, जयसूर्या बोले- ये एक यादगार पल था


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

25 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

30 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

38 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

1 hour ago