Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi Sri Lanka visit: श्रीलंका की 1996 वर्ल्डकप विनिंग टीम से मिले पीएम मोदी, जयसूर्या बोले- ये एक यादगार पल था

श्रीलंका दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1996 वर्ल्डकप जीतने वाली श्रीलंकाई क्रिकेट टीम से मुलाकात की. इस दौरान जयसूर्या, अरविंदा डी सिल्वा और अन्य दिग्गज खिलाड़ियों से खास बातचीत हुई.

PM Modi Srilanka Visit

PM Modi Sri Lanka visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों श्रीलंका की यात्रा पर हैं. इस दौरान उन्होंने 1996 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की. कोलंबो में पीएम मोदी ने सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डी सिल्वा और मार्वन अटापट्टू जैसे दिग्गजों से बातचीत की.

इस खास मौके पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा कि 1996 की वर्ल्ड कप चैंपियन श्रीलंका टीम से मिलना सुखद रहा. यह टीम करोड़ों खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणा बनी थी. इसने न सिर्फ खिताब जीता, बल्कि लोगों के दिलों में जगह बनाई.

जयसूर्या बोले- पीएम से मिलना शानदार अनुभव

मुलाकात के बाद सनथ जयसूर्या ने कहा कि पीएम मोदी से मिलना एक यादगार अनुभव रहा. उन्होंने बताया कि पीएम ने भारत को कैसे आगे बढ़ाया, यह बहुत अच्छे से समझाया. हमने क्रिकेट और कई मुद्दों पर बात की. उनके देश के विकास और नेतृत्व की कहानी सुनना हमारे लिए खास था.

श्रीलंकाई क्रिकेटर रमेश कालूविथाराना ने कहा कि पीएम मोदी ने सत्ता में आने के बाद बहुत कुछ बदला. उन्होंने श्रीलंका की भी मदद की. मुश्किल वक्त में भारत हमेशा साथ रहा है. अरविंदा डी सिल्वा ने पीएम मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि वे दुनियाभर में सम्मानित हैं. भारत के लिए उनका योगदान कमाल का है. इतने बड़े देश में तीसरी बार पीएम बनना बड़ी बात है. उनसे बात करना शानदार रहा. हमने इस पल का पूरा आनंद लिया.


ये भी पढ़ें- IPL 2025: CSK vs DC मैच के दौरान स्टेडियम में दिखे MS Dhoni के माता-पिता, फैंस बोले- ‘क्या यह चेपॉक में उनका आखिरी मैच है?


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital