दुनिया

भारत-पोलैंड दोस्ती के नए आयाम! उप-प्रधानमंत्री सिकोर्स्की का भारत दौरा; रक्षा, AI और साइबर सुरक्षा पर होगा बड़ा मंथन

Poland Deputy PM India: पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की अपनी पत्नी ऐनी एप्पलबाउम के साथ 17 से 19 जनवरी तक भारत के दौरे पर रहेंगे. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. इस दौरान सिकोर्स्की की सोमवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से द्विपक्षीय वार्ता निर्धारित है.

रादोस्लाव सिकोर्स्की और उनकी पत्नी शनिवार को जयपुर पहुंचेंगे, जहां वे प्रतिष्ठित जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे. जयपुर में कार्यक्रमों के बाद वे रविवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

पिछले महीने FOC हुआ था आयोजित

भारत और पोलैंड के बीच पिछले महीने नई दिल्ली में विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) का 11वां दौर आयोजित हुआ था, जिसमें दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्रों में सहयोग को तेज करने पर सहमति जताई थी. इस बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और पोलैंड के विदेश मामलों के सचिव व्लादिस्लाव टी. बार्तोशेव्स्की ने की थी.

आतंकवाद से लड़ने की दोहराई प्रतिबद्धता

वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से मिलकर लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. पोलैंड ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को शीघ्र अंतिम रूप दिए जाने का भी समर्थन किया.

विदेश मंत्रायल ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय ने बैठक के बाद जारी बयान में कहा, “भारत-पोलैंड विदेश कार्यालय परामर्श के 11वें दौर में दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की, विशेष रूप से उस पांच वर्षीय कार्य योजना (2024-2028) के संदर्भ में, जिस पर अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड यात्रा के दौरान सहमति बनी थी.”

बयान में आगे कहा गया कि दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा और एआई जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और तेज करने पर सहमति जताई. पोलैंड मध्य और पूर्वी यूरोप में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है.

ये भी पढ़ें- गैराज में पोर्श और डिफेंडर, आंखों पर ब्रांडेड चश्मा! कौन हैं ये रईस सतुआ बाबा, जिनकी लग्जरी देख दुनिया दंग है?

सितंबर में विदेश मंत्री ने की थी बात

गौरतलब है कि सितंबर में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पोलैंड के अपने समकक्ष रादोस्लाव सिकोर्स्की से टेलीफोन पर बातचीत की थी. इस दौरान उन्होंने यूक्रेन संघर्ष को लेकर भारत के रुख को दोहराते हुए कहा था कि भारत जल्द से जल्द युद्धविराम और स्थायी समाधान के पक्ष में है.

जयशंकर ने एक्स पर लिखा था कि आज पोलैंड के विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की से बातचीत हुई. उन्होंने पोलैंड की सुरक्षा से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर चिंता जताई. मैंने रेखांकित किया कि भारत यूक्रेन संघर्ष में जल्द शत्रुता समाप्त होने और टिकाऊ समाधान का समर्थन करता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

10 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

31 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

46 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

1 hour ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

2 hours ago