दुनिया

Spare: सौतेली मां कैमिला को ‘विलेन’ मानते हैं हैरी, अपनी किताब में प्रिंस ने किए कई सनसनीखेज दावे

Prince Harry Controversy: ब्रिटिश राजघराने के राजकुमार हैरी की वजह से परिवार में जमकर विवाद छिड़ा है. प्रिंस हैरी ने अपनी आत्मकथा ‘स्पेयर’ में कई रहस्योद्घाटन किए हैं. इस किताब में प्रिंस हैरी ने अपने परिवार के हर सदस्‍य के बारे में लिखा है. हैरी ने अपने पिता किंग चार्ल्‍स, बड़े भाई प्रिंस विलियम से लेकर अपनी सौतेली मां क्‍वीन कैमिला के बारे में कई बातें कही हैं, जिसके बाद इसकी चारों ओर चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

इस किताब के लीक हुए हिस्से के मुताबिक, हैरी और उनके बड़े भाई ने अपने पिता को कैमिला से शादी न करने को कहा था. हैरी के मुताबिक, कैमिला काफी खतरनाक थीं. हैरी का कहना था कि मीडिया से नजदीकियों के कारण कैमिला बेहद खतरनाक हो गई थीं. दोनों भाई अपने पिता को खुश देखना चाहते थे और किंग चार्ल्स कैमिला के साथ खुश थे. इसी कारण दोनों भाई ने इस शादी को मंजूरी दी. हालांकि, कैमिला को मां के रूप में स्वीकार करने में हैरी को काफी वक्त लगा. हैरी ने मां की मौत के बाद कैमिला की पोजीशन के बारे में भी बताया है.

कैमिला को पसंद नहीं करते हैरी

बीबीसी के मुताबिक, हैरी कहते हैं, “वो सोच रहे थे कि क्या एक दिन कैमिला उनकी ‘दुष्ट’ सौतेली मां बनेंगी. हालांकि, हैरी और उनके भाई का मानना था कि अगर कैमिला किंग चार्ल्स को खुश रखेंगी तो वो उन्हें दिल से माफ कर देंगे.” वहीं कुछ चीजों का किताब में जिक्र नहीं है- जैसे कैमिला के साथ उनकी मुलाकात कब हुई थी और उस वक्त हैरी कितने साल के थे.

ये भी पढ़ें: Nepal Politics: नेपाल की संसद में पुष्प कमल दहल ने हासिल किया ‘प्रचंड’ बहुमत, सिर्फ 2 सांसदों ने विरोध में की वोटिंग

‘द गार्डियन’ के मुताबिक, हैरी ने अपने संस्मरण में बताया है, “उनके पिता ने उन्हें नींद से जगा कर बताया था कि डायना की कार का एक्सीडेंट हो गया है. हैरी करते हैं कि विषम परिस्थितियों में भी चार्ल्स ने उनको गले नहीं लगाया. इस किताब में हैरी की पत्नी मेगन का भी जिक्र है, जब इनको लेकर दोनों भाइयों के बीच बहस होती है. हैरी कहते हैं कि उनके भाई ने मेगन को ‘कर्कश’ महिला कहा था. ‘द गार्डियन’ के मुताबिक, हैरी ने कहा कि झगड़ा बढ़ने पर विलियम रटा-रटाया तर्क देने लगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

3 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

17 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

20 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

43 minutes ago

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

1 hour ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

1 hour ago