Burhan Hamza killed in PoK: जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने वाले नेटवर्क और पाकिस्तान में पनाह लिए बैठे भारत के दुश्मनों को एक और बहुत बड़ा झटका लगा है. 14 फरवरी 2019 को हुए खौफनाक पुलवामा आतंकी हमले (जिसमें 40 से ज्यादा भारतीय जवान शहीद हुए थे) के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक, हमजा बुरहान को पाकिस्तान में ढेर कर दिया गया है. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में ‘अज्ञात’ हमलावरों ने इस मोस्ट वांटेड आतंकी को उसके ऑफिस में घुसकर गोलियों से भून डाला.
आतंकी हमजा बुरहान (Pulwama attack mastermind hamza burhan) प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘अल बद्र’ (Al Badr) का टॉप कमांडर था. मूल रूप से दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला यह खूंखार आतंकी पिछले 7 सालों से पाकिस्तान में पनाह लिए हुए था. सूत्रों के मुताबिक, मुजफ्फराबाद में वह अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को एक ‘टीचर’ बताता था और वहीं से भारत के खिलाफ आतंकी साजिशें रचता था. घटना के वक्त वह अपने ऑफिस में ही बैठा था, तभी अचानक आए अज्ञात शख्स ने उसे निशाना बनाया और मौत के घाट उतार दिया.
हमजा बुरहान की यह हत्या भारत के दुश्मनों के उसी सिलसिलेवार खात्मे की कड़ी मानी जा रही है, जो पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में देखने को मिल रहा है.
गौरतलब है कि NIA की जांच के अनुसार पुलवामा हमले का मुख्य साजिशकर्ता जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर और उसके भाई थे. लेकिन इस हमले की जमीनी साजिश और लॉजिस्टिक्स में हमजा बुरहान जैसे आतंकियों का बड़ा हाथ था. इससे पहले 2021 में सुरक्षा बलों ने हमले के मुख्य IED एक्सपर्ट मोहम्मद इस्माइल अल्वी उर्फ लंबू को भी कश्मीर में मार गिराया था.
ये भी पढ़ें: 24 घंटे, 2 फरमान और बंगाल में मचा बवाल, मदरसों और सरकारी कर्मचारियों पर सुवेंदु सरकार का नया आदेश
पाकिस्तान की धरती पर भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों का मारा जाना अब आम बात होती जा रही है. जून 2024 में ही पाकिस्तान के झेलम में 2018 के सुंजवान आर्मी कैंप हमले के मास्टरमाइंड ‘अमीर हमजा’ की भी अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी. अब मुजफ्फराबाद जैसे कड़ी सुरक्षा वाले इलाके में ‘अल बद्र’ के टॉप कमांडर का इस तरह मारा जाना यह साबित करता है कि भारत के दुश्मनों के लिए अब पाकिस्तान भी सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहा. इस वारदात के बाद PoK में बैठे आतंकी आकाओं में भारी दहशत फैल गई है.
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…