सियासी किस्से

सौरव गांगुली ने मंत्री दिलीप घोष से की मुलाकात, तस्वीर वायरल होते ही राजनीति गलियारे में मची हलचल

Sourav Ganguly met with Minister Dilip Ghosh: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष से मुलाकात की और उन्हें शॉल पहनाकर सम्मानित किया. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी खुशनुमा माहौल में बातचीत हुई. सौरभ गांगुली की इस मुलाकात के बाद कई तरह की अटकलें लगाईं जा रहीं हैं. आपको बता दें कि यह मुलाकात ईडन गार्डन्स में एक आईपीएल (KKR vs MI) मैच के दौरान हुई थी, जहां सौरव गांगुली ने राज्य के मंत्री दिलीप घोष को औपचारिक रूप से सम्मानित किया. इस शिष्टाचार भेंट और सम्मानित करने की घटना को लेकर दोनों नेताओं के बीच काफी सकारात्मक बातचीत हुई, दिलीप घोष संग सौरव गांगुली की तस्वीर वायरल होने से राजनीति गलियारे में हलचल मच गई है. सोशल मीडिया यूजर एक बार फिर कयास लगा रहे हैं कि सौरव गांगुली भाजपा में शामिल हो सकते हैं.

ममता बनर्जी के माने जाते थे खास

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक समय पर बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खास माने जाते थे, हालांकि, उनकी अपार लोकप्रियता के कारण कई वर्षों से तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जैसी पार्टियों में उनके शामिल होने की अटकलें समय-समय पर लगती रही हैं गांगुली के पारिवारिक संबंध विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सौहार्दपूर्ण रहे हैं. कभी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (TMC) के साथ उनकी नजदीकियों की चर्चा रही, तो कभी गृह मंत्री अमित शाह (BJP) के साथ उनके करीबी संबंध देखे गए. ऐसे में दिलीप घोष के साथ सौरव गांगुली को देख सोशल मीडिया यूजर उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी-मेलोनी के बाद इंटरनेट पर छाया जहीर और सोनाक्षी का Melody मोमेंट, कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

जल्द ही देखने को मिलेगी सौरव गांगुली की बायोपिक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की बायोपिक फिल्म दादा- द सौरभ गांगुली स्टोरी का नाम बीते दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. खबर है कि सौरभ गांगुली की बायोपिक में बंगाली एक्टर साश्वत मुखर्जी क्रिकेटर के पिता चंदी गांगुली की भूमिका अदा में नजर आएंगे. सौरभ गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव फिल्म के लीड हीरो हैं। सौरभ की मां निरूपा की भूमिका में अभिनेत्री अपराजिता आध्या निभाएंगी. उनके भाई स्नेहशीष की भूमिका में को एक्टर राहुल बोस नजर आएंगे. मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. रविवार को सौरव गांगुली भी सेट पर मौजूद रहे। सूत्र ने आगे बताया कि प्रोडक्शन टीम इस महीने के आखिर से कोलकाता में शूटिंग शुरू करेगी.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago