दुनिया

एससीओ समिट से पहले Putin का बयान, ब्रिक्स को मजबूत करने के लिए चीन के साथ मिलकर काम कर रहा है रूस

रूसी राष्ट्रपति पुतिन (Putin) ने शंघाई सहयोग संगठन समिट से ठीक पहले एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि चीन और रूस ब्रिक्स को मजबूत करने और दुनिया को ‘नए विकल्प’ प्रदान करने के लिए मिलजुलकर काम कर रहे हैं.

पुतिन ने क्या कहा?

पुतिन (Putin) ने सिन्हुआ एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर खुलकर राय रखी. पुतिन ने कहा कि रूस ब्रिक्स के अंतर्गत चीन के साथ मिलकर काम कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि दोनों पक्ष सदस्य देशों के लिए आर्थिक अवसरों का विस्तार करने के उद्देश्य से पहलों को आगे बढ़ा रहे हैं जिसमें रणनीतिक क्षेत्रों में साझेदारी के लिए साझा मंचों का निर्माण भी शामिल है.

IMF और विश्व बैंक में सुधार को समर्थन देने की बात

रूसी राष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक में सुधार को पूरा समर्थन देने की बात दोहराई और ‘सच्ची समानता’ और सभी देशों के लिए समान पहुंच पर आधारित एक ‘नई वित्तीय प्रणाली’ का आह्वान किया. रूसी राष्ट्रपति ने वित्तीय साधनों के इस्तेमाल को ‘नव-उपनिवेशवाद’ का एक रूप बताते हुए इसकी आलोचना की और कहा कि ब्रिक्स “वैश्विक बहुमत” को लाभ पहुंचाने वाली समावेशी प्रगति चाहता है. उन्होंने कहा,

“दोनों देश महत्वपूर्ण बुनियादी परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए ब्रिक्स की क्षमता को मजबूत करने के लिए एकजुट हैं. ब्रिक्स सदस्यों और समग्र विश्व के सामाजिक-आर्थिक विकास में बाधा डालने वाले भेदभावपूर्ण प्रतिबंधों के खिलाफ एक जैसा नजरिया रखते हैं.”

लिखित साक्षात्कार में पुतिन ने क्या कहा?

इस लिखित साक्षात्कार में पुतिन (Putin) ने चीन-रूस के संबंधों को बहुत अहम बताया. उन्होंने कहा,

“2021 से दोनों देशों के बीच व्यापार करीब 100 अरब डॉलर बढ़ चुका है. चीन अब रूस का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. उन्होंने यह भी बताया कि अब दोनों देशों के बीच ज्यादातर लेन-देन रूबल और युआन में होता है. चीन, रूस से तेल और गैस का सबसे बड़ा खरीदार है और दोनों देश मिलकर व्यापार की बाधाओं को कम करने पर काम कर रहे हैं.”

SCO समिट से पुतिन को उम्मीद

पुतिन (लिखित साक्षात्कार में पुतिन) को उम्मीद है कि इस बार की समिट एससीओ को नई ताकत देगा, ताकि सदस्य देश मौजूदा खतरों और चुनौतियों का बेहतर सामना कर सकें.

नई संभावनाओं और उपायों पर गहन चर्चा-पुतिन

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के तियानजिन शिखर सम्मेलन और बीजिंग में चीन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए अपनी चीन यात्रा की पूर्व संध्या पर सिन्हुआ को दिए लिखित साक्षात्कार में पुतिन ने यह भी कहा,

“अपनी यात्रा के दौरान वह महान विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने में चीनी पक्ष के साथ शामिल होंगे और रूस और चीन के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग की नई संभावनाओं और उपायों पर गहन चर्चा करेंगे.”

पुतिन (Putin) ने उम्मीद जताई कि इस बार की समिट एससीओ को नई ताकत देगा, ताकि सदस्य देश मौजूदा खतरों और चुनौतियों का बेहतर सामना कर सकें.

रूसी राष्ट्रपति (Putin) ने कहा कि शी की यात्रा का “रूसी-चीनी संबंधों के आगे विकास के लिए गहरा प्रतीकात्मक महत्व” था. “हमने अच्छे पड़ोसी, मित्रता और पुराने, पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग की परंपराओं को मजबूत करने के पक्ष में अपने लोगों की रणनीतिक पसंद की पुष्टि की.”

इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव कै क्यू से की मुलाकात, भारत चीन सहयोग को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

उन्होंने (Putin) आगे कहा कि वह द्विपक्षीय एजेंडे के सभी पहलुओं पर शी जिनपिंग के साथ गहन चर्चा और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान के लिए उत्सुक हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

हनुमान चालिसा के फैन हुए ट्रंप, ओवल ऑफिस में मनाई दिवाली, काश पटेल भी हुए शामिल

Donald Trump Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय…

6 minutes ago

OMG..! गांजे का खेत है या जंगल? 458 एकड़ में फैले साम्राज्य का सैटेलाइट ने खोला राज

Arunachal Pradesh Cannabis Crackdown: अरुणाचल के वेस्ट कामेंग में NCB, SSB और पुलिस ने 458…

8 minutes ago

चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर का बिगड़ा मिजाज, करने लगे लिपलॉक, जनता हुई पानी-पानी

Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…

20 minutes ago

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

1 hour ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

1 hour ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

2 hours ago