दुनिया

Israel-Hamas Conflict: दोहा में हमास का कार्यालय बंद नहीं, मध्यस्थता से पीछे हटने के बाद कतर बोला- निर्णय होगा तो सीधे बताएंगे

Qatar Hamas News: कतर (Qatar) के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी (Al-Ansari) ने मंगलवार (19 नवंबर) को कहा कि दोहा में हमास का राजनीतिक कार्यालय स्थायी रूप से बंद नहीं किया गया है. इस महीने की शुरुआत में रॉयटर्स ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा था कि वाशिंगटन ने कतर से हमास को निष्कासित करने के लिए कहा था, जिसके बाद दोहा ने यह मैसेज हमास को दिया था.

अल-अंसारी ने कहा, “गाजा (Gaza) युद्ध को समाप्त करने के लिए मध्यस्थता प्रयासों को सुविधाजनक बनाने के लिए हमास कार्यालय बनाया गया था. स्पष्ट रूप से जब कोई मध्यस्थता प्रक्रिया नहीं होती है, तो कार्यालय के पास प्रक्रिया का हिस्सा होने के अलावा कोई अन्य कार्य नहीं होता है. कार्यालय को स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय एक ऐसा निर्णय है, जिसके बारे में आप सीधे हमसे सुनेंगे और इसे मीडिया की अटकलों का हिस्सा नहीं होना चाहिए.”


ये भी पढ़ें: PM Modi Guyana Visit: पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित करेंगे गुयाना और बारबाडोस


प्रवक्ता अल-अंसारी ने कहा, “हमास के नेता जो वार्ता दल में शामिल हैं, अब दोहा में नहीं हैं. जैसा कि आप जानते हैं, वे अलग-अलग राजधानियों के बीच आते-जाते रहते हैं.”

हमास का कार्यालय काम करता रहेगा

अल अंसारी ने इस बात पर जोर दिया कि दोहा में हमास का कार्यालय (Hamas Doha Office) काम करता रहेगा. उन्होंने कहा है कि जब तक इस बातचीत को फिर से शुरू करने का फैसला नहीं होता है तब तक ये वार्ता निलंबित है. उनका कहना है कि अगर कतर को लगेगा कि बातचीत में शामिल पक्ष गंभीर हैं तो वो इसके लिए आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभाएगा.

जाहिर है कतर इजरायल-हमास संघर्ष को समाप्त करने के लिए निरर्थक वार्ता पर महीनों से अमेरिका और मिस्र के साथ काम कर रहा है. नवंबर की शुरुआत में कतर ने हमास (Hamas) और इजरायल से कहा था कि वह गाजा युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई के लिए मध्यस्थता करने के अपने प्रयासों को तब तक रोके रखेगा, जब तक कि वे वार्ता फिर से शुरू करने के लिए “इच्छा और गंभीरता” नहीं दिखाते.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

LPG की छुट्टी! CNG और PNG नेटवर्क को रफ्तार देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब झटपट मिलेगी प्रदूषण NOC

CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…

15 minutes ago

‘ठंडा पानी मत पीना बाबू’, न्यूजीलैंड में वैभव को मिला बिहार का प्यार! बलिया से आई लड़की का VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…

16 minutes ago

जियो की धमाकेदार एंट्री! इश्यू प्राइस से 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, मालामाल हुए इन्वेस्टर्स

बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…

18 minutes ago

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

1 hour ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

2 hours ago