खेल

स्पेन के दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल ने टेनिस को कहा अलविदा, आखिरी मैच में मिली हार

Rafael Nadal Retirement: स्पेन के दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल ने टेनिस को अलविदा कहा दिया है. 19 नवंबर (मंगलवार) को नडाल ने अपने करियर का आखिरी मैच खेला, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल ने अपने करियर का समापन करते हुए, बोटिक वान डी जैडस्चुल्प के खिलाफ 6-4, 6-4 से हारकर टेनिस को अलविदा कह दिया.

नडाल ने अक्टूबर में अपने संन्यास की घोषणा की थी और बताया था कि उनका आखिरी मैच डेविस कप में होगा. उसी के अनुसार, नडाल ने मंगलवार को कोर्ट पर कदम रखा. इस मैच में उनका सामना 80वीं रैंकिंग वाले बोटिक वान डी जैडस्चुल्प से हुआ.

हार के साथ टेनिस करियर का अंत

मैच की शुरुआत से ही बोटिक ने नडाल को कड़ी चुनौती दी. पहले सेट में बोटिक ने 6-4 से जीत हासिल की. दूसरे सेट में बोटिक ने 5-4 से बढ़त बनाई थी, लेकिन नडाल ने वापसी करते हुए 4-3 का स्कोर किया. बावजूद इसके, बोटिक ने दूसरा सेट भी 6-4 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

मैच के पहले, जब नेशनल एंथम बज रहा था, नडाल भावुक होते नजर आए. इस दौरान उनकी आंखों में आंसू थे, और यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. नडाल के अंतिम मैच में हार से उनके फैन्स में मायूसी छा गई, जो उन्हें जीत के साथ विदाई देना चाहते थे.

चार साल पहले फेडरर ने लिया था संन्यास

चार साल पहले, टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर ने भी संन्यास लिया था, और अब नडाल ने भी खेल से अलविदा ले लिया है. फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद संन्यास लिया था, जबकि नडाल ने 22 ग्रैंड स्लैम खिताबों के साथ अपना करियर खत्म किया. इस सूची में पहले स्थान पर नोवाक जोकोविच हैं, जिनके नाम 24 ग्रैंड स्लैम हैं.


ये भी पढ़ें- क्यों खुले हैं ऋषभ पंत के लिए CSK और RCB के दरवाजे…? गावस्कर की इस बात पर Pant असहमत


नडाल ने अपने संन्यास का ऐलान सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश के जरिए किया था. इस संदेश में उन्होंने अपने शारीरिक संघर्ष और हालिया चोटों का जिक्र किया था, जिनकी वजह से उन्होंने यह कठिन निर्णय लिया.

नडाल ने कहा था, “मैं बहुत उत्साहित हूं कि डेविस कप फाइनल में मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं. प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी के तौर पर पहली जीत से लेकर अब तक का सफर बहुत खास रहा है. 2004 में शुरू हुए डेविस कप फाइनल से लेकर इस यात्रा के अंतिम पड़ाव तक पहुंचना मेरे लिए एक भाग्यशाली अनुभव है.”

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

1 hour ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

1 hour ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago