देश

Assam Govt ने करीमगंज जिले का नाम बदला, यहां जानें नया नाम

Assam Govt renames Karimganj District: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने मंगलवार को घोषणा की कि रवींद्रनाथ टैगोर के सम्मान में राज्य के करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि रखा जाएगा.

सोशल साइट एक्स पर एक बयान में मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने कहा, ‘100 साल से भी अधिक पहले कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने असम के आधुनिक करीमगंज जिले को ‘श्रीभूमि’ यानी मां लक्ष्मी की भूमि के रूप में वर्णित किया था. आज असम कैबिनेट ने हमारे लोगों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा कर दिया है.’

लोगों की उम्मीदों के अनुरूप

इस पोस्ट के साथ मुख्यमंत्री ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें कहा गया कि करीमगंज का नाम बदलकर श्रीभूमि करने का निर्णय ‘जिले के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करेगा’.

बुधवार को किए गए एक अन्य पोस्ट में उन्होंने वह नाम बदलने पर हुए जश्न का एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने लिखा, श्रीभूमि जिले में उत्सव देखकर खुशी हुई. इसका पुराना नाम- करीमगंज, असमिया या बंगाली भावनाओं से जुड़ा हुआ नहीं था. श्रीभूमि इस क्षेत्र की प्राचीन संस्कृति के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है.

होटल खादिम के नाम में बदलाव

बीते 19 नवंबर को राजस्थान के अजमेर शहर स्थित ‘होटल खादिम’ का नाम भी बदल दिया गया. इसका नया नाम होटल अजयमेरू रखा गया है. इसके लिए टूरिज्म डिपार्टमेंट ने आदेश जारी कर दिया है. विभाग ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश के बाद ये आदेश जारी किए.

काले खां चौक का नाम बदला

इससे पहले बीते 15 नवंबर को दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदल दिया गया. शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी घोषणा की थी. इसका नाम सराय काले खां चौक से बदलकर बिरसा मुंडा चौक कर दिया गया है. खट्टर ने इस चौके के पास भगवान बिरसा मुंडा की एक भव्य प्रतिमा का भी अनावरण किया. स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर सरकार ने इसकी घोषणा की.

पोर्ट ब्लेयर नाम नहीं रहा

केंद्र सरकार ने बीते सितंबर महीने में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्रीविजयापुरम कर दिया था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि यह ‘राष्ट्र को औपनिवेशिक छापों से मुक्त करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने’ को साकार करने के लिए किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष! ‘काला दिवस’ मनाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Congress Black Day Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के सांसदों…

15 minutes ago

भिखमंगे पाकिस्तान को फिर मिली खैरात, IMF देगा 1.21 अरब डॉलर, पेट्रोल-डीजल सब्सिडी खत्म करने का फरमान

Pakistan IMF Loan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और पाकिस्तान के बीच स्टाफ-लेवल पर एक समझौता…

15 minutes ago

अयोध्या में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी…! ढोंगी बाबा ने महिला को दिखाया मौत का खौफ, एंठ लिए 2.80 करोड़

Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने…

25 minutes ago

‘खुद के बनाए राक्षस से ही घिर गया पाकिस्तान!’ UN में भारतीय राजनयिक रघु पुरी का करारा प्रहार

India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान…

43 minutes ago

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

55 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

1 hour ago