अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2023
विदेश मंत्रालय भारत सरकार के प्रचार विशेष सलाहकार एवं अंतरराष्ट्रीय समन्वय राकेश कुमार शुक्ल को अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है. उन्हें ये सम्मान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की तरफ से ब्रिटिश पार्लियामेंट में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया.
राकेश कुमार शुक्ल को शिक्षा, संस्कृति और युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में उनके अतुलनीय योगदान के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है. ये जानकारी वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष एडवोकेट संतोष शुक्ल ने दी.
इस दौरान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2023 से सम्मानित होने पर राकेश कुमार शुक्ल को ब्रिटिश संसद सदस्य वीरेंद्र शर्मा, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के चेयरमैन डॉ. दिवाकर सुकुल, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष संतोष शुक्ल और डब्ल्यूबीआर के निदेशक प्रकाश शर्मा ने बधाई दी.
-भारत एक्सप्रेस
'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…
28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…
Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…
28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…