मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
टीम इंडिया की हार (फोटो ट्विटर)
Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के सुपर 4 के आखिरी मैच में भारत बनाम बांग्लादेश का मुकाबला खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश की गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. केबल शुभमन गिल के अलावा कोई बल्लेबाज बंग्ला गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया. टीम इंडिया को जीत के लिए 266 रनों का टारगेट मिला था. लेकिन भारतीय टीम को केवल 259 पर ही बांग्लादेश की टीम ने ऑल आउट कर दिया. इस मैच में हार मिलने के बाद एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाजी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं इसके साथ ही यह भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का यह बेस्ट बैटिंग फॉर्मेट है.
हालांकि पूरा मैच रोमांच से भरा हुआ था एक तरफ विकेट लगातार गिरते जा रहे थे तो दूसरी तरफ शुभमन गिल लगातार बांग्ला गेंदबाजों के पसीने में छुड़ा रहे थे. उन्होंने मैच के आखिर तक टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वो 121 रनों पर आउट हो गए.
शुभमन गिल के आउट होने के बाद मैच के आखिर में अक्षर पटेल ने मैच में थोड़े हाथ आजमाए, लेकिन वो भी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हुए. वो 42 रन बनाकर आउट हो गए. इससे पहले मैच की शुरुआत में टीम के कप्तान रोहित शर्मा शून्य के स्कोर पर आउट हो गए.
यह भी पढ़ें- IND vs BAN Asia Cup 2023: बांग्लादेश ने टीम इंडिया को दिया 266 रनों का टारगेट, शार्दूल ने झटके 3 विकेट
इस मैच में तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया था. लेकिन ये सभी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं पाए. ऐसे में वर्ल्ड कप 2023 को लेकर भारतीय बल्लेबाजी को लेकर फिर से सवाल खड़े होने लगे है कि जब तक सभी बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन नहीं होगा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी केसे अपने हाथ आएगी.
बता दे कि इस मैच में सिर्फ टीम इंडिया की बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि फील्डिंग की बेहद खराब रही क्योंकि, यह सूर्यकुमार यादव तिलक वर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने बंगाल के बल्लेबाजों के तीन आसान को छोड़ दिया . जिसका खामियाजा भारत के टीम को भुगतना पड़ा.
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…