Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राकेश कुमार शुक्ल International Excellence Awards 2023 से सम्मानित, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने ब्रिटिश पार्लियामेंट में किया सम्मानित

विदेश मंत्रालय भारत सरकार के प्रचार विशेष सलाहकार एवं अंतरराष्ट्रीय समन्वय राकेश कुमार शुक्ल को अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है.

अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2023

विदेश मंत्रालय भारत सरकार के प्रचार विशेष सलाहकार एवं अंतरराष्ट्रीय समन्वय राकेश कुमार शुक्ल को अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है. उन्हें ये सम्मान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की तरफ से ब्रिटिश पार्लियामेंट में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया.

राकेश कुमार शुक्ल को शिक्षा, संस्कृति और युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में उनके अतुलनीय योगदान के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है. ये जानकारी वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष एडवोकेट संतोष शुक्ल ने दी.

पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन लंदन स्थित ब्रिटिश संसद में किया गया. जहां उन्हें मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने सम्मानित किया. वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 कार्यक्रम को 14 सितंबर गुरुवार की शाम 6.30 बजे से रात 10.30 बजे तक ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित किया गया.

इस दौरान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2023 से सम्मानित होने पर राकेश कुमार शुक्ल को ब्रिटिश संसद सदस्य वीरेंद्र शर्मा, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के चेयरमैन डॉ. दिवाकर सुकुल, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष संतोष शुक्ल और डब्ल्यूबीआर के निदेशक प्रकाश शर्मा ने बधाई दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital