दुनिया

Pakistan: ‘हारे उम्मीदवारों को जिताया’…रावलपिंडी कमिश्नर के खुलासे से मचा हड़कंप, इस्तीफे के बाद हुई गिरफ्तारी

Pakistan Election: पाकिस्तान में हुए आम चुनाव को 10 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि किस पार्टी की सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री कौन होगा? नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएलएन के साथ-साथ बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी भी सत्ता पर काबिज होने की कोशिशें कर रही है. दूसरी ओर इमरान खान समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार विपक्ष में बैठने का दावा कर रहे हैं.

इंटरनेट पर लगाया गया प्रतिबंध

इसी बीच पाकिस्तान में सेना की तरफ से कुछ बड़ा एक्शन होने के कयास भी लगाए जा रहे हैं. पाक चुनाव में धांधली के अब तक कई बड़े मामले सामने आ चुके हैं. रविवार (18 फरवरी) की देर रात से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को बैन कर दिया गया है. इसके अलावा इंटरनेट की धीमी स्पीड को लेकर वहां पर लोग किसी भी ऑनलाइन सुविधा का ठीक से लाभ नहीं ले पा रहे हैं. दुनियाभर में इंटरनेट मॉनिटर करने वाली संस्था नेटब्लॉक्स की ओर से भी दावा किया जा रहा है कि X को 24 घंटे के लिए प्रतिबंधित किया गया है.

चुनाव में लगे धांधली के आरोप

पाकिस्तान के चुनाव में लगे धांधली के आरोपों के बाद पाक में ये अब तक का सबसे लंबा इंटरनेट बैन लगाया गया है. नेटब्लॉक्स ने एक दिन पहले रिपोर्ट जारी करते हुए कहा था कि पाकिस्तान में प्रदर्शन के बीच एक्स का इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं डिजिटल अधिकारों के लिए काम करने वाले मंच ‘बोलो भी’ के निदेशक उसामा खिलजी ने इंटरनेट बैन होने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि कुछ चुनिंदा VPN को अगर छोड़ दिया जाए तो कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है.

यह भी पढ़ें- PML-N और पीपीपी की बन सकती है पाकिस्तान में सरकार, कल होगी दोनों के बीच अगले दौर की वार्ता

“हारे उम्मीदवारों को जबरन जिताया गया”

बता दें कि पाक चुनाव को लेकर एक सीनियर अधिकारी ने धांधली का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया था. रावलपिंडी के कमिश्नर लियाकत अली चट्ठा ने आरोप लगाया था कि 8 फरवरी को हुए आम चुनाव के नतीजों में हेरफेर किया गया था. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि नतीजों को लेकर किए गए फर्जीवाड़े की सारी जिम्मेदारी वह ले रहे हैं. उन्होंने इस धांधली में चीफ इलेक्शन कमिश्नर और सुप्रीम कोर्ट के एक शीर्ष जज के शामिल होने की बात भी कही थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि गिनती के दौरान उस निर्दलीय उम्मीदवार को हरवा दिया गया जो 70 से 80 हजार वोटों से आगे चल रहा था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

7 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

8 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

8 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

8 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

9 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

9 hours ago